बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया इन हस्तियों को यूथ आईकॉन सम्मान से सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 20, 2021 4:43 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपनी मजबूत जिजीविषा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा देने वाले इतिहास बनाने का कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान प्रेरणा का भी कार्य करता हैं। यदि व्यक्ति में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। ताकतवर व्यक्ति भी मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर ही हर कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को प्रेरणा देने वालों को समाज की दुआएं भी मिलती है। समाज को दिशा देने वाले का सम्मान पूरे समाज का सम्मान होता है। यह उनकी ऊर्जा शक्ति के साथ समाज के लिये बेहतर कार्य करने की भावना का भी सम्मान होता है।

रविवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.ए. सभागार में यूथ आईकॉन सम्मान समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के जरिये समाज को दिशा देने वालों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सम्मानित होने से हमारी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सम्मानित होने वाले वास्तव में समाज के सच्चे लीडर होते है, जो सबको दिशा व रास्ता दिखाने का कार्य करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूथ वह होता है जो धरती को आकाश से जोड़ने तथा रेत से भी तेल निकालने जैसे असंभव कार्य को संभव बनाने का प्रयास करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा है कि उठो जागो और तब तक नहीं रूको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। मनुष्य ऊर्जा शक्ति का भण्डार है। वह जो करना चाहे, लक्ष्य तय कर प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जीवन में तभी सफल हो सकते है जब हमारे संकल्प में विकल्प न हो। संकल्प में विकल्प आने से हम सफलता की राह से भटक सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवा 21वीं सदी में भारत के सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में हम सब सहभागी एवं सहयोगी है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2025 में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिये हम निरन्तर प्रयासरत है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी बढ़ाई गई है। हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए एविएशन टर्वो फ्यूल पर 18 प्रतिशत कर छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन लग रहे थे। मोदी जी ने पहाड़ पर रेल पहुचाने के सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी प्रकार चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे देहरादून से दिल्ली की दूरी को और कम करने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण मे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा यहां 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। बद्रीनाथ धाम के सौन्दर्यकरण के लिये 250 करोड़ की योजना बनायी गई है। इस प्रकार देश में पुरातन संस्कृति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के निर्माण में हम सबकी अपनी भूमिका है। इस दिशा में भी हम सबको सहयोगी बनना होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन्हें सम्मानित किया उनमें महिला सशक्तिकरण की पहचान ट्रक ड्राईवर योगिता रघुवंशी, शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को दिशा देने वाले पटना वाले खान सर, उद्यमी सुनील वशिष्ठ, वैज्ञानिक श्याम चौरसिया, साहित्य एवं लोक संस्कृति के संवाहक नंद किशोर, हटवाल चिकित्सक डॉ. राजा लहरी, खिलाड़ी निर्मला देवी, विकलांग लोक गायक वीरू जोशी, संस्कृति एवं लोक परम्परा गायक नीरजा उप्रेती, ज्योति उप्रेती, एडवोकेट वीके जैन, समाजसेवा अनूप नौटियाल, सुनीता पाण्डे, मुनीन्द्र खण्डूरी, संगीतकार विशाल मिश्रा, पत्रकार अनुपमा खन्ना, संतोष चमोली, अफजाल अहमद आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर यूथ आईकान के संरक्षक डॉ. वी.के.जैन, अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल, निदेशक दिनेश बर्थवाल, संस्थापक निदेशक शशिभूषण मैठाणी पारस, एक्ज्यूकेटिव मेम्बर अतुल बरतरिया आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.