गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2024 4:40 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गोरलचैड़ मैदान, चम्पावत में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा चम्पावत एवं लोहाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने न्याय के देवता गोलू (गोल्जयू) महाराज के मन्दिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गाई एवं खेली। उन्होंने सुमिरो सीता राम भया तुम हीरा जनम न पाओगे, नित जमुना के तीर कान्हा बजा गयो बसुरिया, बज रही बज रही बज रही मोहन तेरी मुरली बज रही, जैसी प्रसिद्ध खड़ी होली गायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करवाई।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट डालने की अपील करें। उन्होंने कहा हमारा वोट नए भारत के संकल्प को पूरा करेगा एवं प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह संस्कृति हमारे पूर्वजों से हमे मिली है। इस संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण भी सबने मिलकर करना है। युवाओं को भी इससे जोड़ना है। उन्होंने होली में भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा देश के अंदर तुष्टिकरण समाप्त करने, समानता लाने, विकसित भारत बनाने की ओर प्रधानमंत्री जी द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है, प्रधानमंत्री जी ने बीते 10 सालों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, आज दुनिया भारत के रूख का इंतजार करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर ग्लोबल सम्मिट के दौरान उनका कई देशों में जाना हुआ, इस दौरान वहां के लोग हमारे देश की निरंतर प्रशंसा कर रहे थे। यह सभी के लिए गौरव की बात थी। पिछली सरकारों ने भारत को हर क्षेत्र में पीछे रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का काम किया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हुआ के साथ देश में ब्।। कानून लागू हो गया है। भारत में तीन तलाक को बैन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा की देवभूमि के सभी देवी देवताओं की कृपा से राज्य सरकार ने सभी को समान अधिकार देने के लिए समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया, वहीं देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया।उन्होंने कहा लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें 5000 एकड़ से ज्यादा जमीन मुक्त करवा दी गयी है। प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई। आज कई उद्योग हमारे राज्य में खुल रहे हैं ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से चंपावत वासियों ने उन्हें उपचुनाव में विजय बनाया था। उन्होंने कहा हम सबको संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम आदर्श जिला चंपावत बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा , जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, हेमा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.