शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 15, 2024 4:27 अपराह्न
लैंसडौन । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगणों द्वारा प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया।तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल द्वारा जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माला अर्पण करने के बाद जानकारी दी और शुभकामनाएं प्रेषित की गई, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा और विकास के लिए हमें सदैव कार्यरत रहना होगा साथ ही उनके सपनों को पूरा करने, लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना होगा । तत्पश्चात विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया । जिसमें विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के अध्यापकों ने भी प्रतिभाग किया ।
कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कार्ड और ब्लेजर पहन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें धनुष ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 के विद्यार्थियों हेतु बैग पैकिंग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हर्ष ने प्रथम तथा आरुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 3 के विद्यार्थियों हेतु नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीरत, द्वितीय स्थान पर ईवान रहे। कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों हेतु खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बालक वर्ग में टीम आरव ने जीत का खिताब अपने नाम किया, बालिका वर्ग में टीम आरवी अव्वल रही ।
कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों हेतु आयोजित तीन पैर वाली दौड़ में कक्षा छठी के वंश और अनुज की जोड़ी ने प्रथम, कक्षा सातवीं के अभय अग्रवाल और अंशुमन ने द्वितीय एवं कक्षा छठी के पीयूष और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग हेतु आयोजित म्यूजिकल चेयर में कक्षा सातवीं की छात्रा आशिता राणा ने जीत का मुकाम अपने नाम किया। कक्षा नवीं से बारहवीं तक की छात्राओं हेतु क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की महिला अध्यापिकाओं ने भी प्रतिभाग किया । इसमें बालिका वर्ग ने जीत अपने नाम की, कक्षा नवीं से बारहवीं तक के छात्रों के मध्य रस्साकस्सी खेल का आयोजन किया गया जिसमें विजयी छात्रों ने जीत हासिल कर पुरूष अध्यापकों के साथ फाइनल राउंड में प्रतिभाग कर छात्रों ने जीत का खिताब अपने नाम किया । तत्पश्चात विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह-2026 – डॉ. धन सिंह रावत
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.