सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2022 9:17 अपराह्न
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सचिवालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के लिखित संविधानों में सबसे बड़ा संविधान है, जिसमें दुनिया के सभी संविधानों के अच्छे बिंदुओं का समावेश किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि ये एक चमत्कार ही है कि भारत के संविधान में दुनिया के सभी लिखित और बिना लिखे संविधानों की अच्छी बातों को जोड़कर यह संविधान बनाया गया है। ज्यादातर देशों में काफी हद तक जनसंख्या में समानता है, परंतु हमारे देश में गरीबी, जनसंख्या, निरक्षरता और भाषाई विभिन्नता होने के बावजूद, एक सफल लोकतांत्रिक देश के रूप में अस्तित्व बनाए रखना किसी चमत्कार से कम नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान को बनाने और इसमें एक-एक शब्द को रखने या हटाए जाने पर कई कई दिन डिबेट हुई है। 
मुख्य सचिव ने समानता पर बल देते हुए कहा कि सचिवालय के परिपेक्ष में समानता की प्रासंगिकता और ज्यादा हो जाती है। हमें इस बात पर फोकस करने की आवश्यकता है कि देश और प्रदेश के सबसे गरीब आदमी को न्याय मिल सके। दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब और आमजन अपनी समस्याओं को लेकर सचिवालय तक नहीं आ सकते। उनकी इन समस्याओं को हल करने के लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे। इसके लिए ई-गवर्नेंस और ई-ऑफिस को पूर्ण रूप से इंप्लीमेंट करने की आवश्यकता है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब तबके को भी अपनी समस्याओं को सचिवालय, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में आसानी होगी। ई-ऑफिस के माध्यम से एक आम आदमी जो यहां तक नहीं पहुंच पाता कॉमन सर्विस सेंटर या अन्य ऑनलाइन साधनों के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकारी सिस्टम तक पहुंचा सकेगा और इसकी मॉनिटरिंग भी आसानी से हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर  सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के लिए महिला एवं पुरुष धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.