सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रीतम भरतवाण के साथ गाया ” बेडू पाको बारामासा “-लोकगीत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2021 1:01 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज हित में कार्य करने वाले लोग समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी लोक संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने वालों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण तथा नैननाथ रावत के साथ बेडू पाको बारामासा लोकगीत भी गाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिये खास दिन है। राज्य निर्माण आन्दोलन को उन्होंने बचपन में करीब से देखा है। लाठी डंडा एवं गोली का सामना कर हमारे लोगों ने राज्य निर्माण की राह बनायी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध है। वे स्वयं दिन रात प्राण, प्रण एवं सच्ची निष्ठा के साथ राज्य के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश की 1.25 करोड़ जनता की भलाई के लिये तथा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिये कार्य करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक विकास की राह प्रशस्त हो, इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। सड़क, रेल, हवाई सेवा सहित अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे राज्य हित में जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसके साथ उनके शासनादेश भी निर्गत किये जा रहे हैं, ताकि कार्य धरातल पर दिखायी दे। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश में आयी आपदा का हमने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद एवं सहयोग से बेहतर ढंग से सामना किया है। 1.50 लाख श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना द्वारा दिये गये तीन हेलीकॉप्टों से राज्य के 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया तथा राहत कार्य तेजी से संचालित किये गये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनके किसान शंकर सिंह भैसौड़ा, पर्वतारोही राजेन्द्र नाथ, एएनएम पूनम नौटियाल, समाज सेवी अनूप नौटियाल, खिलाड़ी चिराग, कविलास नेगी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आर.जे. काव्या ने किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय बन्धु समाज समिति नवोदय नगर हरिद्वार द्वारा आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वर्चुवली प्रतिभाग किया तथा सभी से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी एवं विकसित राज्य बनाने के लिये सहयोगी बनने की अपेक्षा की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.