शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के विकास के लिए कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2023 11:16 अपराह्न
 
चम्पावत : चंपावत जिले के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विधानसभा चम्पावत हेतु 4469.35 लाख रुपए की 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा 258.15 लाख रुपए की 01 योजना का लोकार्पण किया। विधानसभा लोहाघाट हेतु 779.45 लाख रुपए की कुल 4 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3321.13 लाख रुपए की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। हरेला क्लब टनकपुर द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

  मुख्यमंत्री ने जिले के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की। 

  •    जिसमें टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किया जाएगा।
  • राज्य मार्ग संख्या 109  सुखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर  एवं राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखिढांग श्यामलाताल मार्ग पर हॉटमिक्स के द्वारा रोड का सुधारीकरण किया जाएगा।
  • ललुवापानी बनलेख प्रस्तावित राज्यमार्ग का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किया जाएगा तथा ठीक प्रकार से इसका पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा।  
  • चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। 
  •   टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा।
मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तरायणी पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। आज के दिन भगवान सूर्य के उत्तरायण में आने से एक बेहतर शुरूआत होती है। हमारे जीवन में उत्साह एवं शक्ति प्राप्त होती है। इसी उत्साह एवं शक्ति से हम राज्य के विकास में हम आगे बढ़ेंगे। हरेला क्लब द्वारा लगातार उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी प्रकार हरेला पर्व जो हमारे पर्यावरण का प्रतीक है आज पूरे राष्ट्र के वैज्ञानिक व जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों द्वारा इस हरेला पर्व के महत्व को समझाा गया है कि यह हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हमारे योग को अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई है। आज हमारे सभी धार्मिक स्थल विकास की ओर अग्रसर हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्वदेश दर्शन में चम्पावत जिले के गोरखनाथ, मां वाराही, मां पूर्णागिरि धाम आदि धार्मिक स्थानों को विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार में भेजा गया है। प्रधानमंत्री जी  के नेतृत्व में नमामि गंगे, निर्मल गंगा अभियान सहित अनेक अभियान चल रहे हैं। नमामि गंगे अभियान के अतंर्गत मां शारदा नदी को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत शारदा नदी में सम्मिलित होने वाले नदी नालों में एसटीपी लगाने का प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 
सीएम ने कहा कि विकास कार्य धन की वजह से नहीं रूकेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के विकास हेतु बेहतर योजनाएं बनाएं। चंपावत को मॉडल जिला बनाए जाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और सरकार के सभी विभागों को इस काम में लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर को अन्य बड़े शहरों से रेल सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क मार्गों को ठीक किया जा रहा है। टकनपुर सितारगंज टू लेन को फोर लेन बनाने को केंद्रीय परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है। सीएम ने कहा कि आंधी आए या तूफान नहीं रूकेगा विकास का यह अभियान। यह विकास का रथ अब नहीं रूकेगा। उत्तराखंड राज्य 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी जिस तरह पहाड़ का एक द्वार है उसी तरह टनकपुर भी एक द्वार है। जिसका चहुमुंखी विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर हरेला क्लब की महिला विंग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया व छोलिया दल द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्लब की महिला सदस्यों के स्टॉल में जाकर पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा तथा पुनः सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। इस अवसर पर  अपने संबोधन में अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि शारदा घाट को हरिद्वार की तर्ज  पर विकसित किया जा रहा है यह मुख्यमंत्री जी की क्षेत्र के विकास के लिए दूरगामी सोच है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के प्रयासों से टनकपुर में राज्य का नंबर एक बस अड्डा बनने जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र चंपावत में लोक निर्माण विभाग की 24.85 किमी सूखीढांग-डांडा- मीनार मोटर मार्ग के 6.00 किमी से 29.85 का पुनर्निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य, पर्यटन विभाग की जनपद चंपावत के अंतर्गत बूम टनकपुर में राफ्टिंग हेतु टिकट काउंटर शौचालय एवं एप्रोच पाथ का निर्माण, चरण मंदिर टनकपुर जौलजीबी रोड में राफ्टिंग हेतु मुख्य सड़क मार्ग में महाकाली नदी तक एप्रोच का निर्माण, जनपद चंपावत में सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित 5 शौचालयों रीठा साहिब, बस स्टेशन चंपावत, शांत बाजार चंपावत, बस स्टेशन टनकपुर व टैक्सी स्टैंड टनकपुर की मरम्मत एवं उच्चीकरण, चंपावत नगर में पर्यटन विभाग के स्टाफ क्वार्टर का निर्माण, चंपावत में मार्केट एवं कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, चंपावत में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, टनकपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम की टनकपुर (ग्रामीण) पे.यो., दियूरी (रेट्रो) पे.यो, बनबसा (ग्रामीण) पे.यो का शिलान्यास तथा निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम की चंपावत अंतर्गत पुलिस थाना तामली के प्रशासनिक भवन का निर्माण का लोकार्पण किया।
विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत पर्यटन विभाग की देवीधार मेला क्षेत्र में परिक्रमापथ एवं पर्यटकों हेतु व्यूप्वाइंट-पर्यटक छतरी एवं बैंचेंज  का निर्माण, राजकीय सिंचाई लोहाघाट की नाबार्ड मद के अंतर्गत लोहावती नदी पर कोलिढेक कृत्रिम झील का निर्माण, नाबार्ड के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम बोतड़ी की बाढ़ सुरक्षा योजना का लोकार्पण तथा निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम की बलई पंपिंग पेयजल योजना, बैढ़ाओम एवं ढटी गांव पंपिंग पेयजल योजना, लोहाघाट में मल्टी लेवल पार्किंग-1 का निर्माण, लोहाघाट में मल्टीलेवल पार्किंग-2 के निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आर एस रावत, एसडीएम रिंकू बिष्ट,सुंदर सिंह,हरेला क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट, संरक्षक डा. दिनेश चंद्र पाठक, शंकर गड़कोटी, विजय चंद, धर्मेंद्र चंद, महेश चंद, सुनीता वर्मा, सुमन गहतोड़ी, विद्या जुकरिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.