शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाएँ होंगी चाक – चौबंद, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2025 11:46 अपराह्न

मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा शीतकालीन यात्रा के उल्लेख पर जताया आभार

देहरादून : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आगामी शीतकालीन चारधाम यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा अवधि को “स्वर्णिम अवसर” बताए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यात्रा प्रबंधन को नई गति मिली है।

बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल योग बदरी, पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ, श्री केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ, श्री गंगोत्री धाम के शीतकालीन स्थल मुखवा (मुखीमठ) तथा श्री यमुनोत्री धाम के शीतकालीन स्थल खरसाली (खुशीमठ) की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के विस्तार तथा धार्मिक महत्व को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत विमर्श हुआ।

द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धामों के कपाट बंद होते ही शीतकालीन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उल्लेखनीय उत्साह देखने को मिल रहा है। पांडुकेश्वर, ज्योतिर्मठ और उखीमठ में हाल के धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने शीतकालीन यात्रा को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने समिति की ओर से यात्रा मार्ग निरीक्षण, सुरक्षा इंतज़ाम, स्थानीय व्यापारियों के सहयोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी भी साझा की।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा, विशेषकर बदरीनाथ मास्टर प्लान और केदारनाथ पुनर्निर्माण, ने उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। शीतकालीन यात्रा भी राज्य की अर्थव्यवस्था, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण आजीविका को नया विस्तार देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने आश्वस्त किया कि सरकार शीतकालीन यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सभी आवश्यक समर्थन प्रदान करेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे
  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला, 35 से अधिक कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, 900 से अधिक पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर
  • डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित
  • हरिद्वार : जिले को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल, सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन, डीएम मयूर दीक्षित व सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ
  • डीएम मयूर दीक्षित ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश
  • कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, अपर मेलाधिकारी ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम मयूर दीक्षित
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; अनियमितता पर अर्थदंड और एफआईआर
  • सहकारी देयों की वसूली धीमी होने पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, 50 प्रतिशत से कम वसूली पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश
  • किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़, सरकार के प्रयास लाए रंग, घेर-बाड़ योजना में फिर से शुरू हुई केंद्र की मदद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.