गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चार धाम यात्रा : डीएम मयूर दीक्षित ने किया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2022 5:34 अपराह्न
बड़कोट / उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण):  चार धाम यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग एनएच 134 धरासू बैड से जानकी चट्टी तथा खरसाली का स्थलीय निरीक्षण कर चारधाम यात्रा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण , पुलिस चौकी निमार्ण कार्य, पार्किंग निर्माण कार्य, पेयजल व्यवस्था, शौचालय , विद्युत व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही खरसाली स्थित शीतकालीन यमुना मन्दिर प्रांगण में यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सफल यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने बड़कोट में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग के और अधिक विस्तार एवं परिवर्तन हेतु शासन से यथाशीघ्र अनुमति लेने के निर्देश कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के एई संजय को दिये।
जानकी चट्टी में निर्माणाधीन पार्किंग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साईट इन्चार्ज एएई एमएस पंवार को निर्देश दिये कि पार्किंग निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए आगामी 25 अप्रैल तक पार्किंग लेवल समतल कर दिया जाय।उन्होंने एएई  पंवार को चेतावनी दी कि पार्किंग समतलीकरण कार्य में किसी प्रकार हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी।जिलाधिकारी ने एनएच 134 पर खनेड़ा मे सड़क चौड़ीकरण कार्य को चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था जेएसपी प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड के प्रोजेक्टर मेनेजर कादिर अहमद को दिये!
वहीं जिलाधिकारी ने पालीगाड़ से फूलचट्टी तक सड़क पर गड्ढा भरान कार्य 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश ईई एनएच बड़कोट राजेश पन्त को दिये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को पालीगाड़ में पुलिस चौकी निर्माण के भी निर्देश दिये। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों को चारधाम मार्ग में स्थापित सभी हैण्ड पम्प भी दुस्स्त किये जाने के निर्देश दिये। इसके बाद जिलाधिकारी ने यमुना मन्दिर समिति के सदस्यों के साथ यमुनोत्री मन्दिर क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे-स्वास्थ्य सेवाएं, भीड़ प्रबन्धन, विद्युत, सफाई व्यवस्था, नेटवर्क व्यवस्था, पैदल मार्ग मरम्मत कार्य, शौचालय व्यवस्था आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की | बैठक में उपस्थित रहे सभी सम्बन्धित अधिकारियों ने बताया कि चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गयी हैं! शेष कार्य यात्रा शुरू होने से पहले ही पूर्ण कर लिये जायेंगे । जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि चार धाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं यात्रा होने से पूर्व पूर्ण कर ली जायेंगी! इस अवसर पर एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, जिला पंचायत राज अधिकारी जेपी तिवारी, यमुनोत्री मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष राज स्वरूप उनियाल  व सचिव सुरेश उनियाल आदि उपस्थित थे।ब
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
  • देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
  • तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
  • मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की विस्तृत समीक्षा
  • देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • उत्तराखंड में 9-10 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • बालश्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन सक्रिय, पौड़ी बाजार में चला विशेष निरीक्षण अभियान
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, सीएम धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.