गुरूवार, मई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांध कर किया शिक्षक दिवस का बहिष्कार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 6, 2024 12:09 पूर्वाह्न
  • शिक्षक शुक्रवार छह सितम्बर को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर देंगे धरना

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली की ओर से गुरूवार को प्रधानाचार्य सीमित विभागीय सीधी भर्ती नियमावली 2022 को निरस्त करने एवं सभी स्तरों की शत प्रतिशत पद्दोन्नति करने की मांग को लेकर बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया। छह सितम्बर को सामुहिक अवकाश लेकर शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली के कार्यालय पर धरना देंगे।

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने की नियमावली बनायी गई है। जिसका उनका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि पहले यह पद पदोन्नति से भरे जाते थे। जिससे शिक्षकों को इसका लाभ मिलता था लेकिन अब सीधी भर्ती के माध्यम से प्रधानाचार्य के पदों को भरने की बात की जा रही है जो सरासर गलत है। और उनका संगठन इसका विरोध करता है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को जनपद की सभी 206 विद्यालय शाखाओं में शिक्षक दिवस नही मनाया गया एवं काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया गया, जिसमें जनपद के लगभग सभी राजकीय शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से प्रतिभाग किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती नियमावली के प्रावधान इतने जटिल है कि इसमें विभाग मे कार्यरत केवल 10 फीसदी शिक्षक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 90 फीसदी शिक्षकों को इस नियमावली से बाहर रखा गया है। संगठन की मांग है कि पूर्व की भांति ही प्रधानाचार्य के पदों को शत् प्रतिशत पद्दोन्नति से भरा जाना चाहिए तथा एलटी से प्रवक्ता पदों पर शीघ्र पदोन्नति की सूची जारी होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि इस चरणबद्ध आंदोलन के अगले चरण में छह सितम्बर को जनपद चमोली के सभी नौ विकासखंडों के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं की ओर से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय चमोली गोपेश्वर मे धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस इस चॉक डाऊन हड़ताल मे जनपद अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जनपद मंत्री प्रकाश सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री मोहन सिंह नेगी, वृजमोहन सिंह रावत, बीएस नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी का सख्त निर्णय, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर होटल संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना
  • मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे हो रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का किया विमोचन
  • कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिया इस्तीफा
  • तीन दशक तक संघर्ष और राष्ट्रसेवा का पर्याय रहे विश्व नाथ शर्मा नहीं रहे
  • घंटाकर्ण मंदिर तक रोपवे, डांडाचली में बनाएंगे ईको पार्क – सीएम धामी
  • दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत
  • केदारनाथ यात्रा में खच्चर के चारे में छुपाकर ले जाई जा रही थी ₹3.5 लाख की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
  • IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, फिर भी रच दिया इतिहास
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलसे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.