शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईटीबीपी और पुलिस के जवानों का टीकाकरण अभियान में लाई जाये तेजी – डीएम स्वाति एस भदौरिया

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2021 7:30 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने क्लेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कोविड वैक्सिनेशन कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित तिथि तक सभी फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नेशनल डिवार्मिंग डे को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को आईटीबीपी और पुलिस के जवानों का टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र मलारी में आईटीबीपी के जवानों का टीकाकरण हेतु स्डयूल तैयार करें। जवानों का टीकाकरण हेतु स्वास्थ्य विभाग को आवश्यकता के अनुसार वाहनों की सुविधा भी मुहैया करायी जाएगी। कहा कि सीमांत क्षेत्र मलारी में टीकाकरण के दौरान कोई एडवर्स रिएक्शन परिलक्षित होता है तो उस स्थिति से निपटने के लिए हैली को भी स्टैडवाय में रखा जाएगा।

जिलाधिकारी ने पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य विभागों के सभी फंटलाइन वर्कर का भी टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि डुप्लीकेट डेटा हटाते हुए पुलिस जवानों की सही सूची तत्काल उपलब्ध करें। ताकि छूटे हुए जवानों का प्राथमिकता पर टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में ड्यूटी पर गए जवानों का वही पर टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान अन्य विभागीय अधिकारियों को भी स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए विभागों में छूटे हुए फंटलाइन वर्कर का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसीएमओ डॉ. उमा रावत ने बताया कि हेल्थ वर्कर के वैक्सिनेशन में चमोली जनपद पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा है। चमोली जनपद में 90.8 प्रतिशत हेल्थ वर्कर को पहली डोज लगाई जा चुकी है और 23 प्रतिशत हेल्थ वर्कर को टीके की दूसरी डोज भी दी गई है। वही फंटलाइन वर्कर के वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए बताया कि अगामी 01 मार्च तक सभी फंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाना है अभी तक जिले में 51 प्रतिशत फंटलाइन वर्कर को टीकाकरण हो चुका है। बताया कि अधिकतर आईटीबीपी और पुलिस के जवान अभी छूटे है जिनके टीकाकरण हेतु तिथि निर्धारित की गई है। नगर निकायों में 70.8 प्रतिशत तथा राजस्व विभाग में 77 प्रतिशत तथा पंचायती राज में 57.5 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज दी जा चुकी है।

वही दूसरी ओर 01 से 06 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संपादन को लेकर भी जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को नेशनल डिवार्मिंग डे की सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि आशाओं को दवा खिलाने संबधी पूरी गाइड लाइन के साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कर जन समुदाय को बच्चों के स्वास्थ्य पर कृमि संक्रमण से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे भी लोगों को जागरूक करने को कहा।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर अनूप थपलियाल ने बताया कि जिले में एक से 19 वर्ष तक के 110138 बच्चों को कृमि मुक्ति दवा एल्बेंडाजाॅल की गोली खिलायी जाएगी। आशा कार्यकत्री अपने क्षेत्रों घर-घर जाकर बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाएंगी। इसके लिए सभी ब्लाकों में दवा भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 1 से 2 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजाॅल की आधी गोली चूरा कर पीने के पानी के साथ दी जाएगी, जबकि 2 से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली चबाकर खाने के लिए दी जाएगी। बताया कि बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, पेटदर्द, भूख न लगना, थकान, वजल में कमी आदि कृमि संक्रमण के लक्षण है तथा एल्बेंडाजाॅल एक कृमि नाशक दवा है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नही और बहुत फायदेमंद है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. उमा रावत, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर महेश देवराडी, डीपीओ संदीप कुमार, डीडीएमओ एनके जोशी, डीपीआरओ आरएस गुंजयाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.