बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली जिला प्रशासन का सीमांत क्षेत्रों के विकास पर फोकस

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 9:57 अपराह्न

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को जनपद के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नीती गांव के समीप स्थित टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन कर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक सुविधाओं के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तपोवन से नीती गांव तक मार्ग में पड़ने वाले वाइब्रेंट गांवों में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर सड़क कनेक्टिविटी, पेयजल आपूर्ति, राशन व्यवस्था एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर तहसीलदार ज्योतिर्मठ महेन्द्र आर्य ने रैंणी गांव में वर्ष 2021 में आई आपदा के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने तमक गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने तमक नाले के पास नदी में जमा पानी के निस्तारण एवं गांव के लिए परिवहन सुविधा (बस सेवा) की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तमक नाले के समीप जल निकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा परिवहन सुविधा के संबंध में परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ द्वारा निर्माणाधीन ग्लेशियर कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों पर उन्होंने वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरटीआई में लापरवाही पर सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुँवर का सख्त रुख, हरिद्वार के एसडीएम पर 10 हजार का जुर्माना, खनन प्रकरण में भी गंभीर आरोपों की जांच के निर्देश
  • 16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण
  • संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की अपनी पुस्तक “पहलगाम … जब समय थम सा गया”
  • अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण
  • बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक, अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगा उत्तराखंड का शहरी परिदृश्य
  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.