रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीमार महिला को पालकी के सहारे 08 किमी कंधे पर लाद कर पहुंचाया लंगसी में बदरीनाथ हाईवे तक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2020 6:20 अपराह्न

जोशीमठ / चमोली। चमोली जिले में लचर स्वास्थ्य सुविधाओं व सड़कों के अभाव के कारण यहां के लोगों का जीवन मुसीबत भरा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ चुके है। आय दिन लोग अपने बीमारों को कंधे पर लाद कर सड़क मार्ग तक पहुंचा कर उन्हें अस्पताल तक ले जा रहे है।

सोमवार को भी एक ओर वाकिया चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के दुरस्थ गांव किमाणा में घटित हुआ गांव के मुकेश कोटवाल की पत्नी दीपा देवी ने तीन दिन पूर्व घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद से उनकी तबीयत बिगडने लगी। सोमवार को तबीयत कुछ ज्यादा की खराब होने पर गांव की महिलाओं व पुरूषों ने महिला को पालकी के सहारे आठ किलोमीटर पर कंधे पर लाद कर लंगसी में बदरीनाथ हाईवे तक पहुंचाया जहां से उसे 108 वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया है।

किमाणा के क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशनी नेगी व प्रधान मुकेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के साथ एक उपकेंद्र भी है लेकिन यहां पर एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। दोनों की  चिकित्सालयों में फार्मेसिस्ट तैनात है लेकिन वे भी सप्ताह में एक या दो दिन ही यहां आते है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव सड़क से आठ किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना कठिन हो जाता है। कहा कि उन्होंने इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन  व स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगा दी है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह दीपा देवी की तबीयत ज्यादा की खराब होने पर ग्रामीण उन्हें पालकी के सहारे कंधे पर लाद कर मुख्य सड़क तक ले गये जहां से उन्हें सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि गांव में की चिकित्सक की तैनाती हो गई होती तो आज एक महिला व उसके नवजात शिशु की जान खतरे में न आती लेकिन न तो सरकार का और ना ही शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का  ध्यान इस ओर जा रहा है।

क्या कहते है अधिकारी

जोशीमठ के किमाणा उपकेंद्र में चिकित्सक की तैनाती को लेकर मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द की कोई सकारात्मक पहल की जायेगी।

डाॅ. जीएस राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी, चमोली।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को महामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.