posted on : जुलाई 28, 2022 4:47 अपराह्न
कोटद्वार। नगर निगम कड़वनगरी कोटद्वार में दीनदयाल योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूहो के क्षमता विकास व स्वरोजगार से जोड़ने, आजीविका में सुधार लाने हेतु ,आरसीटी पौड़ी से आए यशवंत रावत ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग के विषय में बताया साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि वहां पर फ्री ऑफ कॉस्ट ट्रेनिंग महिलाओं को दी जाती है जिसमें खाना रहना यहां तक कि आने-जाने का खर्चा भी संस्था आरसीटी का होता है । साथ ही विभिन्न समूहों के द्वारा बनाए गए उत्पाद का प्रदर्शन भी किया गया जिसमे अचार, टोकरी, गाय के गोबर से दिए, धूप व राखी आदि बनाई जा रही है । जिसे देखकर मेयर हेमलता नेगी व नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी बहुत प्रभावित हुए । उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह महिलाओं को एक प्लेटफार्म देंगे जिसमें महिलाओं के द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के सामानों का विक्रय हो सके, उन्हें एक बाजार मिल सके । इसके साथ ही महिलाओं को फल संरक्षण ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट वितरण भी किए गए । नगर परियोजना प्रबंधक सीमा पांडे ने सभी का धन्यवाद किया गया । बैठक में हिमानी बलूनी, साक्षी, अरशद, अनूप आदि उपस्थित रहे ।


