गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर के 12 केंद्रों पर संपन्न होगी सीडीएस और एनडीए की प्रवेश परीक्षा, डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2022 11:25 अपराह्न

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल विश्वविद्यालय में रविवार 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली सीडीएस और एनडीए की प्रवेश परीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी पौडी विजय कुमार जोगदंडे ने एक बैठक ली जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीनगर में 12 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होना है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा (सीडीएस तथा एनडीए) श्रीनगर के 12 केंद्रों में सम्पन्न होगी। जिसमें 2975 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीडीएस की परीक्षा तीन केंद्रों (दो बिड़ला और एक गुरुरामराय) तथा एनडीए की नौ केंद्रों में संपन्न होगी। एनडीए का पेपर सुबह 10 बजे से 12:30 तथा 2 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। जबकि सीडीएस का सुबह 9 से 11 बजे , 12 बजे से 2 बजे तथा 3 से 5 बजे तक होगा।

शनिवार को जिलाधिकारी गढ़वाल विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर में बैठक की जिसमें सभी केंद्रों के, सेंटर सुपरवाइजर, ऑब्जर्वर, पुलिस विभाग, ट्रेजरी, डॉक तार विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा के दिशा निर्देशों को विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि सभी ऑब्जर्वर समय से पूर्व अपने सेंटर पर पहुंचे, सेंटर के सुपरवाइजरों की ओर से पूछे गए सवालों के उत्तर दिए साथ ही सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की आज ही सभी अधिकारी अपने अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें। इसके साथ ही प्रत्येक सेंटर में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होनी चाहिये जिसमें की हर सेंटर में एक महिला पुलिस की तैनाती आवश्यक है ।

बैठक में मौजूद नोडल अधिकारी प्रो एमएम सेमवाल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसका सफल संचालन करना बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है, उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली परीक्षा में किसी तरह की गलती से बचने के लिए सभी सेंटरों के प्रमुखों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिये सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले सभी तरह की व्यवस्थाओं का जायजा लेना सुनिश्चित करें साथ ही कक्ष निरीक्षकों की भी आवश्यक रूप से बिर्फिकिंग करें। बैठक में यूपीएससी के ऑब्जर्वर बीके सिंह और पौड़ी गढ़वाल एसडीएम आशीष जोशी भी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
  • देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
  • तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
  • मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की विस्तृत समीक्षा
  • देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • उत्तराखंड में 9-10 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • बालश्रम उन्मूलन को लेकर प्रशासन सक्रिय, पौड़ी बाजार में चला विशेष निरीक्षण अभियान
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, सीएम धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.