posted on : फ़रवरी 27, 2022 11:40 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने रविवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केएस चौहान द्वारा जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में 348 बूथ स्थापित किये गये हैं l अभियान के तहत शून्य से 05 वर्ष तक के 35256 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । पोलियो अभियान के पहले दिन पोलियो केन्द्रों और स्कूलों में पोलियो की खुराक दी जायेगी जबकि इसके बाद दो दिन घर – घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी । पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद से शून्य 05 वर्ष के बच्चों को शत् – प्रतिशत पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है । इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसडी सकलानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके विश्वास, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र बिजल्वाण, संजय बिजल्वाण, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी महिपाल राणा, जिला कोल्ड चेन मैनेजर अनिल बिष्ट, आईईसी मैनेजर शरद जोशी, मानवेन्द्र नेगी आदि उपस्थित रहे ।



