शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ढोल की थाप के साथ किया प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2020 का शुभारंभ

आयोजन से उत्तर-पूर्वी राज्यों के सैकड़ों कलाकार उत्तराखंड की संस्कृति होंगे अवगत 

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2022 11:28 पूर्वाह्न
 श्रीनगर : प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2020 का ढोल की थाप के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज रामलीला मैदान में तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 का ढोल की थाप के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए इसके लिए लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के बाद पहली बार इस प्रकार का आयोजन होने से पूरे वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और लोग कोरोना के भय को भुला पायेंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 के आयोजन में उत्तर पूर्व क्षेत्र के कलाकारों और कारीगरों को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक सही मंच प्रदान करने के लिए संस्कृति मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा “ऑक्टेव फेस्टिवल ऑफ द नॉर्थ ईस्ट” की शुरुआत की गई थी। इस क्षेत्र में आठ राज्य शामिल हैं असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और सिक्किम। इसलिए इसका नाम ऑक्टेव रखा गया। चूँकि शेष भारत उत्तर पूर्वी राज्यों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक अभिव्यक्तियों से पर्याप्त रूप से परिचित नहीं है, शायद दूरी और भौगोलिक सीमाओं के कारण, ऑक्टेव फेस्टिवल ने लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, ऑक्टेव उत्सव जेडसीसी द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने सदस्य राज्यों में से एक में आयोजित किया जाता है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस वर्ष उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला ने इस प्रतिष्ठित उत्सव ‘ऑक्टेव -2022 को 20 से 22 मई, 2022 तक श्रीनगर, उत्तराखंड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के लगभग 250 कलाकार इस उत्सव में भाग ले रहे हैं। इस सांस्कृतिक आयोजन में बीहू, बरडोई नृत्य असम, पुंग चोलम और ढोल चोलम मणिपुर, लाई हरूबा और थांगटा मणिपुर, होजागिरी त्रिपुरा, सिंघी छम्म सिक्किम, तमांग सेलो सिक्किम, युद्ध नृत्य नागालैंड, एफिलो कुघू मुगियंता नागालैंड, रिकम्पादा अरुणाचल प्रदेश, ब्रोजाई अरुणाचल प्रदेश, का शाद मस्तीह/होको मेघालय, वांगला नृत्य मेघालय, मिजोरम आदि नृत्य शामिल हैं।
संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देश के इस हिस्से के लोगों, खासकर युवाओं और छात्रों को पूर्वोत्तर के उल्लास का जश्न मनाने का दुर्लभ अवसर मिल रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी राज्यों के सैकड़ों कलाकार भी उत्तराखंड की संस्कृति का अनुभव कर सकेंगे। इस मौके पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक दीपिका पोखरना, कार्यक्रम संयोजक राकेश भट्ट, जगजीत सिंह एवं जनरेल सिंह सहित बड़ी संख्या में  दर्शक मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.