शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बहादराबाद में वन स्टॉप सेंटर का किया उद्घाटन, कहा – पीड़ित व संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत रूप से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एवं सहायता करायी जाएगी उपलब्ध

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया बहादराबाद में वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन, कहा महिलाओं को मिलेगा लाभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2024 7:02 अपराह्न

वन स्टॉप सेंटर करता है महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने का काम – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

हरिद्वार : वन स्टॉप सेंटर महिलाओ को सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।यहां पर ऐसी महिलाएं जो कि समाज से किसी भी तरह से पीड़ित हैं यह उन्हें आश्रय देने का काम करता है।सरकार भी महिलाओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है।उक्त बातें आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार जनपद स्थित बहादराबाद क्षेत्र पहुंचने पर की जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के साथ वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित किये।कहा कि आज इस सेंटर के बनने से ऐसी महिलाएं जिन्हें कहीं आश्रय नही मिलता है उन्हें एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान होगा।साथ ही कहा कि महालक्ष्मी किट के दायरे को बढ़ाते हुए इसे अब प्रथम दो प्रसव पर बेटा या बेटी के जन्म पर कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि समाज मे ऐसी महिलाएं जिन्हें समाज त्याग देता है या जो किन्ही कारणवश बाहर रहती हैं उन्हें यह वन स्टॉप सेंटर रहने को देता है।  
उन्होंने कहा कि इस सेंटर में घरेलू हिंसा, लैंगिक हिंसा, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, तेजाब, डायन/टोनही के नाम पर प्रताड़ित, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, अवैध मानव व्यापार, बाल विवाह, लिंग चयन, भ्रूण हत्या तथा सती प्रथा आदि से पीड़ित सभी वर्ग की महिलाओं को सलाह, सहायता, मार्गदर्शन और संरक्षण दिया जाएगा। इस केन्द्र में घर के भीतर और बाहर अथवा किसी भी रूप में पीड़ित व संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत रूप से विभिन्न प्रकार की सुविधा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी रूप में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को जरूरत के अनुसार सभी प्रकार की आपात कालीन सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अन्य श्रेणी की जरूरतमंद महिलाओं को चिकित्सा, विधिक सहायता, मनोवैज्ञानिक सलाह, मनोचिकित्सा परामर्श की सुविधा मिलेगी। आश्रय की जरूरत वाली संकट ग्रस्त महिलाओं को इस सेंटर के माध्यम से अल्पकालीन आवास गृह, नारी निकेतन तथा बालिका गृह में रखने के लिए जरूरी कार्य भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर निदेशक प्रशांत आर्या, नोडल अधिकारी आरती बलोदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, सीडीपीओ धर्मवीर सिंह, वर्षा सिंह, सोनू कुमार  सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और मातृशक्ति उपस्थित रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरजी कर कांड में बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी निलंबित
  • सोशल मीडिया की अफवाहों में न आएं श्रमिक, केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया – उप श्रमायुक्त विपिन कुमार
  • झबरेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान; चालक फरार
  • उत्तराखंड : अगले कुछ दिनों तक बदलेगा मौसम, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
  • मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड में हरियाणा की युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • NEET UG री-एग्जाम 21 जून को, दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
  • पौड़ी गढ़वाल : वित्तीय साक्षरता शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा पर किया जागरुक
  • बड़ी खबर : बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में महंगा हुआ ईंधन
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें लक्ष्य – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.