शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान, राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति ने किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2024 8:04 अपराह्न
देहरादून : सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से नवाजा गया है। यह सम्मान श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने अपने संबोधन में समिति का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक सक्रियता, निरंतर चिंतनशील, दूरदर्शिता, पारदर्शी कार्य और निश्छल जनसेवा भाव को देखते हुये समिति द्वारा इस सम्मान के लिये डॉ. रावत का चयन किया गया। 
प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी की 96वीं जयंती के अवसर आज राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये। इस विशेष कार्यक्रम में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना अमूल्य योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये उन्हें ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। जिसे  उन्होंने राज्यपाल के हाथों ग्रहण किया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये डॉ. रावत ने कहा कि “श्री नित्यानंद स्वामी जी के आदर्श और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह सम्मान मुझे समाज और प्रदेश की भलाई के लिए और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।“ उन्होंने कहा कि नित्यानंद स्वामी छात्र राजनीति से उभरे हुये राजनेता थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह प्रदेश के ऐसे राजनेता थे जो जनहितैषी और उदार छवि के थे, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के कारण उनका सम्मान पक्ष और विपक्ष के सभी लोग किया करते थे।
डॉ. रावत ने कहा कि हमें स्वामी जी के पद चिन्हों पर चल कर राजनीतिक सुचिता के साथ जनसेवा करना चाहिये, यहीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. रावत ने इस सम्मान के लिए श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए, इस सम्मान को समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति के पदाधिकारी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.