रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रोन्नति एवं पात्र कार्मिकों के स्थानांतरण के दिये निर्देश, कहा 15 व 16 मई को विभागवार होगी विस्तृत समीक्षा

वार्षिक कार्ययोजना तैयार करें विभागः डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2023 11:01 अपराह्न
 
देहरादून : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शत-प्रतिशत बजट व्यय करने के दृष्टिगत अपने अधिनस्थ सभी विभागों को वार्षिक योजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत पात्र कार्मिकों की सूची शीघ्र तैयार को भी कहा है। उन्होंने कहा कि सभी बिन्दुओं पर आगामी 15 व 16 मई को विस्तृत समीक्षा की जायेगी। होगी। लगभग एक माह बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटे सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजधानी पहुंचते ही विधानसभा स्थित सभागार में अपने अधिनस्थ विभागों के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी विभागों के उच्चधिकारियों को वर्ष 2023-24 के लिये स्वीकृत विभागीय बजट को शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि इसके लिये विभागीय अधिकारी वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर आगामी 15 व 16 मई को आहूत समीक्षा बैठक में प्रस्तुतिकरण देंगे। इसके अतिरिक्त विभागीय अधिकारियों को पात्र कार्मिकों के स्थानांतरण की सूची तैयार करने तथा पदोन्नति के पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिये। उन्होंने उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लम्बे समय से रिक्त विभिन्न संवर्गों के पदों की सूची तैयार कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा। डॉ. रावत ने कहा कि उपरोक्त सभी बिन्दु पर आगामी 15 व 16 मई को विस्तृत समीक्षा की जायेगी। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहना आवश्यक है। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये विभागीय अधिकारी चौबीस घंटे अलर्ट मोड़ पर रहें।   
बैठक में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, सचिव सहकारिता बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, अपर सचिव उच्च शिक्षा प्रशांत आर्य, एम.एम. सेमवाल, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर,  महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निबंधक सहकारिता अलोक कुमार पाण्डेय, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. जी.डी. सूंठा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक बेसिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, निदेशक संस्कृत शिक्षा एस.पी. खाली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.