बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रेलवे परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के मुआवजा इत्यादि वितरण में लापरवाही पर रेलवे परियोजना के सम्बंधित अधिकारियों के प्रति जताई कड़ी नाराजगी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2021 7:13 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देर सांय को बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों के भूमि मुआवजा भुगतान इत्यादि के सम्बंध में बैठक ली। आयोजित बैठक में पौड़ी विधायक मुकेश सिंह कोली, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप जिलाधिकारी सहित प्रभावित  ग्रामीण एवं मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं गढ़वाल आयुक्त ने प्रभावित ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना तथा शीघ्र मामले के निस्तारण करने का भरोसा दिया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 01 दिसम्बर को प्रभावित गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य व विधायक मामले के निस्तारण हेतु मुख्य सचिव के साथ बैठक करेंगे तथा  केबिनेट में  प्रस्ताव लाकर जल्द निस्तारण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रेलवे परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के मुआवजा इत्यादि वितरण  में लापरवाही पर रेलवे परियोजना के सम्बंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि परियोजना जनमानस एवं राष्ट्र हित के लिए बनाई जा रही है, किंतु उन प्रभावित परिवारों का मुआवजा इत्यादि जिनके लिए वह हकदार हैं, समय पर देना सुनिश्चित करेंगे। जिसके लिए उन्होंने सम्बंधित अधिकारी  को कैबिनेट के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों भरोसा दिया कि मुआवजा वितरण में आ रही अटकलें को निस्तारण कर मुआवजा इत्यादि दिया जाएगा। विधायक पौड़ी मुकेश सिंह कोली ने रेलवे परियोजना के अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द प्रभावित  ग्रामीणों की समस्या को निस्तारण करते हुए, जन मानस के मध्य सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करें।
गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने रेल परियोजना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने बोर्ड के अधिकारियों के साथ वार्ता कर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करते हुए मामले को निस्तारित करेंगे।  कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दिये गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने सिड्यूल 2 के मामले हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने रेलवे परियोजना के सम्बंधित अधिकारियों को लिखित रूप में प्रस्ताव प्रस्तुत के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, पूर्व दर्जाधारीमंत्री अतर सिंह असवाल, अपर महाप्रबंधक रेलवे परियोजना विजय डंगवाल, ओम प्रकाश मालकुड़ी सहित सम्बंधित अधिकारी एवं ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.