रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बसपा ने आकाश आनंद को उत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव में बनाया स्टार प्रचारक, दी बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2024 6:10 अपराह्न

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी रणनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। बसपा की तरफ से उत्तराखण्ड के विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्ट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में आकाश आनंद का नाम मायावती के बाद दूसरे नंबर पर है। इसका साफ मतलब है कि बसपा में आकाश आनंद एक बार फिर दूसरे नंबर के नेता हो गए हैं। हालांकि, अब भी उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय न होने की बात कही गई है। उत्तराखण्ड में विधानसभा उपचुनाव 10 जुलाई को है, जहाँ मंगलौर विधानसभा सीट में बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी की मौत के बाद उपचुनाव हो रहे हैं और बसपा ने पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर रहमान को उतारा है, कांग्रेस से काजी मुहम्मद निजामुद्दीन मैदान में हैं।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में हुए नुकसान को देखते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से मौका दिया है। अब देखना है कि आकाश इस मौके का कितना फायदा उठा पाते हैं। लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान आकाश ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला था। आकाश आनंद अपने आक्रामक तेवरों की वजह से जल्दी लोकप्रिय होते दिख रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां भी की थी। शिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाकर युवाओं के बीच में आकाश ने पैठ बनाने की जबरदस्त कोशिश की थी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर को 75 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, सतपाल महाराज ने किया शिलान्यास
  • उक्रांद का केके डिमरी ने थामा दामन, सियासत गर्म
  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़े के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
  • उक्रांद सम्मेलन में कई ने थामा पार्टी का दामन, भाजपा को दी चुनावी चुनौती
  • उत्तराखंड: सड़क की बदहाली के खिलाफ अनोखा विरोध, लोगों ने किया गड्ढों का पूजन
  • सीएम धामी ने चम्पावत में रखी विकास की नई नींव, बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया शिलान्यास
  • पुलिस ने किया परियोजना से चोरी का खुलासा, चार धरे
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • सीएम धामी ने ऐतिहासिक उपलब्धि की हासिल, एनडी तिवारी को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड किया दर्ज
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.