posted on : जुलाई 7, 2022 5:23 अपराह्न
कोटद्वार । तमिलनाडु में आयोजित 5 वी यूथ मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार नगर के बॉक्सर प्रियांशु बिष्ट ने 80–86 भार वर्ग मे अपनी जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता का आयोजन एसआरएम यूनिवर्सिटी कट्टनकुलाथुर चेन्नई में चल रहा है। वॉरियर्स फाईट क्लब कोटद्वार के मुख्य कोच नितिन नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियांशु ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। बॉक्सिंग में दिन-रात के कठिन परिश्रम के साथ मानसिक समन्वय भी जरूरी है। फुटबॉल के इंडिया कोच सुनील रावत, पौड़ी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव बीएस नेगी एवम बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने प्रियांशु को शुभकामनाएं दी हैं। वॉरियर्स फाईट क्लब के कोच नितिन नेगी एवं देवराज कार्की ने पौड़ी गढ़वाल और बॉक्सिंग क्लब का नाम रोशन करने पर ढेर सारी बधाइयां दी है और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की कामना की है।



