posted on : सितम्बर 17, 2022 5:12 अपराह्न
कोटद्वार । पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को बेस चिकित्सालय कोटद्वार के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। ब्लड बैंक में कुल 18 यूनिट ब्लड प्राप्त किया गया तथा अन्य ब्लड दाताओं के नाम पंजीकृत किए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर रक्त दाताओं से संपर्क किया जा सके। इस दौरान रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। रक्त दान करने से कई लोगों की जान बच सकती है, जिससे लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए वहां उपचार का लाभ ले रहे रोगियों का हालचाल जाना व ब्लड डोनेट करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही ब्लड डोनेट करने वाले और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को फल वितरण भी किये। इस अवसर पर लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, पैथोलॉजिस्ट डॉ सुप्रिया घिल्डियाल व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


