posted on : सितम्बर 17, 2022 5:20 अपराह्न
सतपुली । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसेंड सतपुली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 103 लोगों ने रक्तदान देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया । वहीं ब्लड बैंक की कैपेसिटी के अनुसार 25 लोगों ने रक्तदान किया । इस अवसर पर अस्पताल के सीएमओ डॉ आरएस रावत ने बताया कि रक्तदान के लिए लोगों में जनजागृति बने और रक्त लोगों के काम आए और रक्त के चलते लोगों की जान बचाई जा सके ।
बताया कि आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसेंड सतपुली ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के इंचार्ज पंकज शर्मा ने सभी रक्तदान दाताओं का आभार जताया । इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंधक विमल भट्ट, ब्लड बैंक के इंचार्ज राजेंद्र रावत तथा सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतपुली पुष्पेंद्र राणा, यशराज रावत, मनोरमा देवी, जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार, शुभम घिल्डीयाल, गजेंद्र रावत, भगवान सिंह नेगी, मनोज रावत आदि रक्तदाता ने रक्तदान किया । वहीं इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन हिमालयन विश्वविद्यालय पोखडा के 32 छात्र छात्राओं ने भी अस्पताल में आकर अपना रक्त दान देने के लिए पंजीकरण कराया जिसमें से 11 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया ।


