सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर लगाया गैर जिम्मेदाराना राजनीति का आरोप

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2023 7:14 अपराह्न
 
देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस के राज्य व केंद्रीय नेताओं पर जोशीमठ आपदा को लेकर गलत व भ्रामक तथ्य सामने रखकर गैरजिमेदारना राजनीति करने का आरोप लगाया है । पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पलटवार करते हुए कहा, जिस एनटीपीसी प्रोजेक्ट को आपदा का कारण बताकर वे भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं उसका तो एमओयू व शिलान्यास तक कांग्रेस सरकार में हुआ । इसी तरह पहाड़ में निर्माणाधीन अधिकांश पावर प्रोजेक्ट में उनकी सरकारों का योगदान व सहमति रही है । उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी नीति तब गलत थी या आज के बयान गलत है ।
प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, आज सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की है, चाहे उनके रहने, खाने, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था करना हो या उनके भवनों प्रतिष्ठानों को हुए नुकसान का आकलन करना हो ।  उन्होंने कहा केंद्र की 8 अलग अलग विभागों से वैज्ञानिक व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम व प्रदेश सरकार की एजेंसियां और प्रशासन जोशीमठ शहर में भू धंसाव का अध्यन व निगरानी कर रहा है । इसके बाद जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उस पर स्थायी समाधान की दृष्टि से तत्काल कदम उठाए जाएंगे । इस आपदा की घड़ी में केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह जोशीमठ के लोगों के साथ खड़ी है और अन्य राजनैतिक पार्टियों को भी सकारात्मक सहयोग करना चाहिए । 
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके स्थानीय व केंद्र में बैठे नेता गलत जानकारी व भ्रामक तथ्यों के आधार पर तत्काल राजनैतिक लाभ लेने के उद्देश्यों से गलतबयानी कर रहे हैं । उन्होंने कहा जोशीमठ में निर्माणाधीन एनटीपीसी के जिस पावर प्रोजेक्ट को आपदा का मुख्य जिम्मेदार बताकर वह सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, उसका एमओयू  2002 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने एनटीपीसी से साइन किया । इतना ही नही वर्ष 2005 में इसकी आधारशिला भी आपकी ही सरकार के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के हाथों रखी गयी थी । उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों को बेहद दूर्भाग्यपूर्ण व मौकापरस्त ठहराते हुए कहा कि आपके शासन में जो नीति सही थी अब अचानक खराब कैसे हो सकती है । 
प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि इसी तरह प्रदेश की अधिकांश जल विधुत परियोजनाएं उनकी सरकार या सहयोगी सरकारों के समय से निर्माणाधीन है । उन्होंने कहा, कांग्रेस को एक जिम्मेदार राजनैतिक पार्टी होने के नाते स्पष्ट करना होगा कि इन प्रोजेक्टों को लेकर उनकी नीति तब सही थी या आज का विरोध सही है । विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले ही स्वयंभू एक्सपर्ट बनकर तात्कालिक राजनैतिक लाभ एवं भाजपा सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से कांग्रेस इन प्रोजेक्टों पर न्यायधीश बनकर गैरजिम्मेदाराना और दोगले बयान दे रही है । 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.