posted on : सितम्बर 20, 2022 5:20 अपराह्न
कोटद्वार । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित किये जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन कर बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. कासिफ ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ऊंचाइयों को छू रहा है। बड़े-बड़े देश भारत का लोहा मानने लगे हैं। उनके नेतृत्व में देश विश्व पटल पर मजबूत हुआ है। इस अवसर पर डॉ रामकुमार विज, वरिष्ठ लोक कलाकार ओम प्रकाश कबटियाल, जूनियर हाई स्कूल नगर के प्रधानाचार्य नफीस अहमद और एडवोकेट नाजिया मंसूरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोर्चे से जुड़े समस्त सदस्य मौजूद रहे।


