शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनता के हितों की रक्षा करना भाजपा सरकार की जिम्मेदारी- डॉ. हरक सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2021 10:08 अपराह्न

कोटद्वार । प्रदेश के वन एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विवाहोपरान्त, प्रसुति प्रसुविधा, मरणोपरान्त व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लाखों रूपये के चेक वितरित किए गए । कार्यक्रम के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया। कोरोना काल में जहां लोग घरों में थे वहीं श्रम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में दिन-रात काम कर रहे थे। कोरोना काल में श्रम विभाग की ओर से प्रदेश में दो लाख पंजीकृत श्रमिकों के खाते में दो-दो हजार रूपये की धनराशि भेजी गई। पौड़ी जिले में भी 33 हजार श्रमिकों के खाते में धनराशि भेज गई। जबकि ढाई लाख पंजीकृत श्रमिकों और 75 हजार गैर पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट वितरित की गई। 40 हजार राशन की किट कोटद्वार विधानसभा में वितरित की गई।

श्रम मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत श्रमिकों को जोड़ा गया है। इस योजना के तहत श्रमिकों के उपचार की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है और हमारी सरकार इसे पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत असंगठित कर्मकारों को पेंशन दी जायेगी। उन्होंने असंगठित कर्मकारों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की ।

सोमवार को विवाहोपरान्त रचना पत्नी शिवकुमार निवासी काशीरामपुर, लक्ष्मी देवी पत्नी कैलाश चन्द्र निवासी मानपुर, सीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी उदयरामपुर, दिनेश मोहन पत्नी वाचस्पति निवासी पटेल मार्ग, नसीमा पत्नी नन्दू काशीरामपुर, मिथेलस देवी पत्नी चैतराम बालागंज कलालघाटी को वहीं प्रसुति प्रसुविधा के तहत संगीता देवी पत्नी अजय कुमार निम्बूचौड़, मनोज पुत्र रामबहादुर गिवईस्रोत, मनीष रावत पुत्र वीरेन्द्र रतनपुर कुम्भीचौड़, मरणोपरान्त सुबोधनी पत्नी स्व. मनोज कुमार जौनपुर, ऊषा पत्नी स्व. छुटन आमपड़ाव, संतोषी देवी पत्नी स्व. राजेन्द्र सिंह शिवराजपुर, प्रमोद कुमार पति स्व. पूजा देवी सिम्मलचौड़, अंकुश पुत्र स्व. पप्पू सिंह गोविन्द नगर, शोभा देवी पत्नी स्व. हरीश सिंह जौनपुर, संतोषी पत्नी स्व. नरेन्द्र सिंह कठूड़ बड़ा, खुशनुदा पत्नी स्व. बाबुदीन लकड़ीपड़ाव को चेक वितरित किये।

इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लाभार्थियों को चेक वितरित किये। श्रम विभाग की ओर से लड़की के विवाहोपरान्त 51 हजार, प्रसुति प्रसुविधा के तहत 10 हजार और मरणोपरान्त पंजीकृत श्रमिक के परिजनों को दो लाख दस हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त अरविन्द सैनी, उपजिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल, लेबर इंस्पेक्टर वीपी जुयाल, वन मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी सीपी नैथानी, विकास माहेश्वरी, ममता थपलियाल, शशिबाला केष्टवाल, जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, अनीता वशिष्ठ आदि मौजूद रहे ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.