गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : बॉबी पंवार के रोड-शो से टेंशन में BJP व कांग्रेस, सड़कों पर उमड़ा सैलाब

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2024 9:27 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का शोर खूब हो रहा है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा, जिसके लिए अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इसके चलते राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पूरे जोर से स्टार प्रचारकों के साथ चुनाव मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी तक उत्तराखंड के दौरे कर चुके हैं। उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों में से टिहरी लोकसभा सीट की चर्चा पूरे देश भर में है।

चर्चा इसलिए है, क्योंकि एक 26 साल का युवा भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों को ललकार रहा है। 26 साल के बॉबी पंवार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं और भाजपा, कांग्रेस के दांत खट्टे कर रहे हैं। बॉबी हर दिन किसी न किसी वजह से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को टेंशन दे रहे हैं।

आज रंवाई घाटी के बड़कोट, नौगांव और पुरोला में जहां निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार के समर्थन में रैलियां निकाली गईं। वहीं, बड़कोट में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की जनसभा भी हुई। लेकिन, जो नजारा देखने को मिला। वह हैरान करने वाला था।

बॉबी पंवार ने एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की नींद उड़ा कर रख दी। जहां बड़कोट में पूर्व सीएम निशंक की रैली और जनसभा पूरी तरह की फीकी नजर आई। वहीं, बॉबी पंवार के समर्थन में हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। चाहे पुरोला की बात हो या नौगांव या फिर बड़कोट की हर जगह भारी संख्या में लोग बॉबी के समर्थन में सड़कों पर उतर आए।

बॉबी पंवार को जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है। उससे भाजपा और कांग्रेस परेशान नजर आ रहे हैं। दावे भले ही दोनों राष्ट्रीय दल जीत के कर रहे हों, लेकिन कहीं ना कहीं उनको बॉबी पंवार से खतरा नजर आ रहा है। टिहरी लोकसभा क्षेत्र में बॉबी पंवार की लहर नजर आ रही है। हर कोई खुद से ही उनके प्रचार में जट रहा है।

दरअसल, बॉबी पंवार को मिल रहे समर्थन के पीछे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने युवाओं के हित के जो भी मसले उठाए, उनसे बॉबी को एक अलग पहचान मिली। नकल माफिया को बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कई बार आंदोलन किया। लंबे समय तक धरना प्रदर्शन और अनशन भी करते रहे। इस बीच जेल भी गए। सरकार ने उन पर कई मुकदमे भी दर्ज कराए हैं। युवाओं के रोजगार के हक के लिए बेरहमी से पुलिस की लाठियों का शिकार भी हुए।

बॉबी पंवार लगातार भू-कानून, मूल निवास और अंकित भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को भी मुखरता से उठाते आए हैं। यही वजह है जो उनको सबका पसंदीदा उम्मीदवार बना रही है। जिस तरह से आज भारी जन समर्थन मिला है, उससे राजनीतिक जानकार भी हैरान हैं और उनको भी टिहरी लोकसभा सीट पर चौंकाने वाले परिणाम आने का अनुमान होने लगा है। हालांकि परिणाम क्या आता है, यह 4 जून को ही पता चल पाएगा। लेकिन, बॉबी पवार ने भाजपा कांग्रेस को टेंशन में जरूर ला दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.