गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से किसानों को बड़ी राहत, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना बनी कारगर, 339 हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित

शेयर करें !
posted on : मार्च 21, 2026 6:36 अपराह्न
  • घेरबाड़ योजना से सुरक्षित हुई फसलें, 339 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिला संरक्षण
  • जंगली जानवरों से खेतों की सुरक्षा, घेरबाड़ से पहाड़ों में कृषि को मिला नया जीवन
  • घेरबाड़ से किसानों का बढ़ रहा आत्मविश्वास; भविष्य में और क्षेत्रों में होगा विस्तार

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को राहत मिलने लगी है। जिला योजना के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा विभिन्न विकासखंडों में घेरबाड़ (फेंसिंग) कराए जाने से बड़ी संख्या में किसानों की कृषि भूमि सुरक्षित हो गई है, जिससे खेती के प्रति उनका भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान से परेशान किसानों के लिए कृषि विभाग की घेरबाड़ योजना एक प्रभावी समाधान बनकर सामने आयी है। जिला योजना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में कराए गए घेरबाड़ (फेंसिंग) कार्य से अब बड़ी संख्या में किसानों की कृषि भूमि सुरक्षित हो गयी है। इससे किसानों को अपनी मेहनत से तैयार फसलों को बचाने में राहत मिली है और खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के तहत कृषि विभाग द्वारा जनपद में कुल 102 परियोजनाओं के माध्यम से घेरबाड़ का कार्य कराया गया। इन परियोजनाओं के लिए कुल 339 लाख रुपये की स्वीकृत लागत निर्धारित की गयी, जिसके तहत चयनित गांवों में खेतों के चारों ओर मजबूत घेरबाड़ करायी गयी। इस योजना के माध्यम से कुल 339 हेक्टेयर कृषि भूमि को सुरक्षित किया गया है।

प्रभारी कृषि अधिकारी मनविंदर कौर ने बताया कि घेरबाड़ का कार्य जनपद के एकेश्वर, जयहरीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण, खिर्सू, पाबौ, रिखणीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल और यमकेश्वर विकासखंडों के चयनित गांवों में कराया गया। अधिकांश परियोजनाओं में लगभग 3 से 6 लाख रुपये तक की लागत से खेतों के चारों ओर मजबूत फेंसिंग की गयी है, जिससे किसानों की फसलों को जंगली सूअर, बंदर तथा अन्य वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाया जा सके। पहले जहां किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए दिन-रात खेतों की निगरानी करनी पड़ती थी, वहीं अब घेरबाड़ होने से उन्हें काफी राहत मिली है।

बीरोंखाल विकासखंड के ग्राम नौगांव की सुशीला देवी, बिक्रम सिंह, जयपाल सिंह और नरेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि 130 मीटर लंबी घेरबाड़ से जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हुई है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। इस घेरबाड़ के दायरे में लगभग 80 खेत शामिल हैं। अन्य विकासखंडों में भी किसानों ने इस पहल के लिए कृषि विभाग की सराहना की है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के कारण किसानों की फसलों को लगातार नुकसान हो रहा था। इस समस्या के समाधान हेतु जिला योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में प्राथमिकता के आधार पर घेरबाड़ का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां घेरबाड़ का कार्य पूरा हो चुका है, वहां किसानों की कृषि भूमि अब अधिक सुरक्षित हो गई है और फसलों को लेकर उनकी चिंता में कमी आयी है। इससे किसान अधिक आत्मविश्वास के साथ खेती कर पा रहे हैं तथा कृषि उत्पादन में भी वृद्धि की संभावना बढ़ी है। उन्होंने ने कहा कि भविष्य में भी किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य क्षेत्रों में घेरबाड़ के कार्य कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके और खेती को सुरक्षित एवं लाभकारी बनाया जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.