गुरूवार, अगस्त 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF की वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, दो बाघ की खाल के साथ 04 को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड (एस0टी0एफ0) बरामदगी 02 बाघ (टाइगर) की खाल व दो मोटर साईकिल व गिरफ्तारी 04 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 2,9,39,42,48,50,51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम, 1972

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2022 7:18 अपराह्न
देहरादून : एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में STF के द्वारा लगातार नये कीर्तिमान रचे हैं. उत्तराखंड एसटीएफ एवं तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर वाइल्डलाइफ दिल्ली की संयुक्त टीम द्वारा आज 07 जुलाई 2022 को चार वन्यजीव तस्करों को पुख्ता सूचना पर बाजपुर दोराहा क्षेत्र से पीछा करते हुए संयुक्त कार्रवाई कर हरिद्वार लक्सर वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. जिनके कब्जे से दो टाइगर स्किन बरामद हुई है. टीम द्वारा इसमें पिछले एक माह से काम किया जा रहा था. गिरफ्तार वन्य तस्करों में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सबसे कुख्यात व शातिर वन्यजीव तस्कर तोताराम का पुत्र हरद्वारी लाल भी शामिल है.
राज्य में बढ़ते वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के मार्गदर्शन में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा लगातार वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु इन तस्करों की धरपकड़़/गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम मे सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग द्वारा निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आज दिनांक 07 जुलाई 2022 को तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर बाजपुर दोराहा क्षेत्र से पीछा करते हुए हरिद्वार लक्सर क्षेत्र से चार वन्य जीव जन्तुओं के तस्करों 1.बण्टी नाथ पुत्र अमर नाथ, निवासी घोसीपुरा, थाना बंग्ला, जिला हरिद्वार। उम्र 45 वर्ष 2.रामधारी पुत्र बारमल, निवासी लिसाडा, थाना लिसाडा, तहसील बिल्लौर, जिला जालंधर , पंजाब। उम्र 60 वर्ष 3.श्याम लाल उर्फ काला पुत्र तारिया बावरिया, निवासी बाँगी चै सुखियाबाद, होशियारपुर, पंजाब। उम्र 35 वर्ष। व 4.हरिद्वारी पुत्र बीरबल उर्फ तोताराम बावरिया, निवासी बल्लाचोर, जिला नवाशहर, पंजाब। उम्र 30 वर्ष। को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो बाघ (टाइगर) की खाल व दो मोटर साईकिल स्पेलेण्डर बरामद की गयी। दोनों टीमों द्वारा इसमें पिछले एक माह से कार्य किया जा रहा था। गिरफ्तार वन्य जीव तस्करों में उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के सबसे कुख्यात व शातिर वन्य जीव तस्कर तोताराम का पुत्र हरिद्वारी लाल भी शामिल है। बाघ (टाइगर) शैड्यूल एक श्रेणी का जानवर है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है। अभियुक्तगण इस टाइगर की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते है तथा किस-किस को सप्लाई करते है इस सम्बन्ध में अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ जारी है। उक्त मामले में आरक्षी महेन्द्र गिरी व आरक्षी किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। जिस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज 02 टाइगर की खाल टीम द्वारा बरामद किए गए है, और चार शातिर वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। जिन पर आगे कार्यवाही की जायेगी। यह वर्ष 2022 की वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में छठी कार्यवाही है जिसमें पूर्व में पांच मामलों में 6 वन तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा एक लेपर्ड की खाल, एक पैंगोलिन की खाल, भालू का पिथ बरामद किया जा चुका है| इससे पूर्व वर्ष 2021 ने पांच मामलों में 12 जीव जंतु तस्करों को गिरफ्तार कर 8 लेपर्ड की खाल तथा दो हाथी के दांत बरामद किए जा चुके हैं | पिछले वर्ष ही एसटीएफ द्वारा खूंखार जीव जंतु तस्कर तोताराम को गिरफ्तार किया गया था|
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी, पीपल पड़ाव रेंज को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज 02 टाइगर की खाल टीम द्वारा बरामद कर चार शातिर वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। आगे भी एसटीएफ वन्यजीव तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करती रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण

  1. बण्टी नाथ पुत्र अमर नाथ, निवासी घोसीपुरा, थाना बंग्ला, जिला हरिद्वार। उम्र 45 वर्ष
  2. रामधारी पुत्र बारमल, निवासी लिसाडा, थाना लिसाडा, तहसील बिल्लौर, जिला जालंधर , पंजाब। उम्र 60 वर्ष।
  3. श्याम लाल उर्फ काला पुत्र तारिया बावरिया, निवासी बाँगी चै सुखियाबाद, होशियारपुर, पंजाब। उम्र 35 वर्ष।
  4. हरिद्वारी पुत्र बीरबल उर्फ तोताराम बावरिया, निवासी बल्लाचोर, जिला नवाशहर, पंजाब। उम्र 30 वर्ष।

अभियुक्तगणों से बरामदगी का विवरण

  1. 02 बाघ (टाइगर) खाल ।
  2. 02 मोटर साईकिल स्पेलेण्डर एक बिना नम्बर व एक मो0सा0संख्या- UK08 AY 0692

एसटीएफ टीम

  1. निरीक्षक एमपी सिंह
  2. उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
  3. का0 महेन्द्र गिरी
  4. का0 किशोर कुमार
  5. का0 रियाज अख्तर
  6. का0 मनमोहन सिंह
  7. का0 संजय कुमार
  8. का0 जगपाल सिंह
  9. का0 गुरवंत सिंह
  10. का0 सुरेन्द्र कनवाल

तराई केन्द्रीय वन प्रभाग टीम

  1. रूप नारायण गौतम, वन क्षेत्राधिकारी, पीपल पड़ाव रेंज
  2. वन दरोगा कैलाश चन्द्र तिवारी, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग
  3. वन दरोगा संदीप सोठा, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग
  4. वन दरोगा दिनेश शाही, पीपल पड़ाव रेंज
  5. वन आरक्षी सुरेन्द्र सिंह, वाईल्ड क्राईम कन्ट्रोल युनिट कुमाऊँ
  6. आरक्षी चालक राहुल कनवाल, एस0ओ0जी0 तराई केन्द्रीय वन प्रभाग

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • हल्द्वानी : बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार, 12 से अधिक बच्चे घायल
  • वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, अमर उजाला देहरादून यूनिट में थे राज्य ब्यूरो प्रमुख
  • जम्मू-कश्मीर में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
  • जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे, जारी किया गया अलर्ट
  • BIG NEWS : 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
  • उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, नशे में धुत कार चालक ने तीन लोगों को कुचला, गंभीर घायल
  • पौड़ी-मेरठ हाईवे खुलने का इंतजार खत्म, NHAI ने वाहनों की आवाजाही के लिए तारीख की तय, गंगा बैराज पुल में आई थी दिक्कत
  • जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के उद्योग जगत के साथ निवेश और साझेदारी के अवसरों पर किया संवाद
  • दो लाख छात्रों को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ने का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.