बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चंबा में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो पर गिरे भारी पत्थर

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:42 अपराह्न

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच भूस्खलन और हिमस्खलन की घटनाएं तेज हो गई हैं। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर परेल घार के संवेदनशील इलाके में देर रात एक स्कॉर्पियो कार पर पहाड़ से भारी-भरकम चट्टानें और मलबा गिर गया। इस भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो कार जैसे ही परेल घार के खतरनाक हिस्से से गुजर रही थी, तभी ऊपर से अचानक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कुछ ही सेकंड में पत्थर सीधे गाड़ी पर आ गिरे। हादसे से वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि पत्थर चालक की सीट की ओर सीधे नहीं गिरे, वरना जानलेवा नुकसान हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन भी तुरंत रुक गए। चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए गाड़ी को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बची। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने इस घटना के बाद तत्काल एडवायजरी जारी की है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि खराब मौसम और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अत्यंत सावधानी बरतें। डीसी ने कहा कि परेल घार का यह हिस्सा भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील है, जहां बार-बार पत्थर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं।

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा टालने और केवल अत्यंत जरूरी होने पर ही सफर करने की सलाह दी है। वाहन चालकों को पहाड़ी मार्गों पर धीमी गति से चलने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही निकलने का निर्देश दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.