posted on : फ़रवरी 27, 2022 4:37 अपराह्न
कोटद्वार । भारत विकास परिषद कोटद्वार ने सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया । जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर 3 कन्याओ का विवाह सांस्कृतिक धार्मिक भाव से सम्पन्न हुआ । रविवार को गाड़ीघाट स्थित लक्ष्मी वैडिंग प्वाइंट मे आयोजित विवाह समारोह का शुभारम्भ परिषद के राष्ट्रीय सचिव अनुराग दुबलिश ने किया। उन्होने समस्त जोड़ो को सुखी जीवन का आर्शीवाद दिया ।
इस अवसर पर आयु. लक्ष्मी संग चि. मनजीत सिंह, आयु. रिंकी संग चि. सोनम कुमार व आयु. करिश्मा संग चि. अभिषेक सिंंह का विवाह वैदिक मन्त्रो के साथ पूर्ण हिन्दू रीति रिवाज से पं जानकी प्रसाद द्विवेदी के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ । समाज के मध्य एक बड़ा सन्देश भारत विकास परिषद कोटद्वार शाखा द्वारा दिया कि आर्थिक रूप से वंचित परिवार की कन्याए किसी आर्थिक संकोच के कारण जिनके विवाह मे देरी होती है उसके लिए समाज को आगे आकर ऐसे विवाह सम्पन्न कराने चाहिए । संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि परिषद की ओर से सभी वर वधु को जीवनोपयोगी वस्तुऐ जैसे दीवान, बिस्तर , बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, सिलाई मशीन, कानो के कुण्डल, मंगलसूत्र एवं पाइजेब इत्यादि साम्रगी भेंट स्वरूप दी गयी । सम्पूर्ण मांगलिक कार्यक्रम के अन्त मे फेरो के उपरान्त कन्याओं की विदाई की गयी।
इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता, प्रान्तीय महासचिव जेके मोंगा, प्रान्तीय प्रमुख ( सम्पर्क) अन्नपूर्णा बडोनी, शाखा अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, सचिव विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष नैथानी, संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल, सह संयोजक राजेन्द्र जखमोला, टीआर पांथरी, गोपाल बंसल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राकेश ऐरन, सुनील गुप्ता, राकेश मित्तल, विष्णु अग्रवाल, एमएम उपाध्याय, सेवक राम मनुजा, श्रीकृष्ण सिंधानिया, चन्द्रमोहन सिंह रावत, प्रदीप अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महेश गोयल, सुरेन्द्र गोयल, विवेक अग्रवाल, शरत चन्द्र गुप्ता, धनेश अग्रवाल, रमेश, धर्मदीप अग्रवाल, महिला संयोजिका सुनीता ऐरन, सुनीता अग्रवाल, राजकमल माहेश्वरी इत्यादि सदस्य विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी व नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



