शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोहब्बत की दुकान का दावा करने वालों को सनातन संस्कृति और मातृ शक्ति से नफरत क्यों – बंसल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2024 9:49 पूर्वाह्न

देहरादून। भाजपा ने पीएम मोदी की रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है । प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने दावा किया कि मोदी जी की दोनो सभाएं पांचों उम्मीदवारों के 5 लाख से अधिक मतों से जीत की गारंटी है । उन्होंने प्रियंका वाड्रा के दौरे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, मोहब्बत की दुकान का दावा करने वालों को सनातन संस्कृति और मातृ शक्ति से नफरत क्यों है ? क्यों राज्य में एक भी महिला को उम्मीदवारी के योग्य नहीं माना, क्यों महिला अपमान पर अपनी पार्टी में वो क्यों नहीं लड़ते हैं।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रिस्पना पुल स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बंसल ने कहा, जिस तरह युवाओं, मातृशक्ति, पूर्व सैनिक, सर्व समाज समेत देवभूमि के सभी वर्गों ने लाखों की संख्या में पहुंचकर अपना आशीर्वाद मोदी जी को दिया उसके लिए सभी का पार्टी बहुत बहुत आभार व्यक्त करती है । उन्होंने कहा, आईडीपीएल मैदान में कल जिस तरह का सैलाब उमड़ा, वह दर्शाता है कि लोकतंत्र के महापर्व में देवभूमि पूरी तरह भाजपामय हो गई है। इससे पहले रुद्रपुर की रैली के बाद से समूचे मानसखंड और तराई के मैदानों में विकसित भारत निर्माण के पक्ष में लहर बह रही है । वहीं कल केदारखंड समेत समूची धर्मनगरी का ये रैला देखने के बाद, उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में उतरे मोदी जी के पांचों सिपाहियों की प्रचंड जीत को दर्शाता है । उन्होंने कहा,  यूं तो प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह ऐतिहासिक एवं युग परिवर्तनकारी कार्य किए हैं । उससे देवभूमि की जनता ने मोदी जी को आशीर्वाद देने का मन पहले से ही बनाया हुआ था। लेकिन मोदी जी के प्रेरणाप्रद एवं ओजस्वी भाषण के बाद सभी सीटें 75 फीसदी से अधिक मतों से जीतना भी अब निश्चित हो गया है।

उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा, पीएम के शंखनाद के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेता देवभूमि पहुंचकर मार्गदर्शन कर रहे हैं । उनके विचारों और मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन तय योजना और रणनीति के अनुशार बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम कर रहा है । आज पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के सामने लक्ष्य स्पष्ट है, जीतोड़ मेहनत से प्रदेश के सभी पोलिंग स्टेशनों पर कमल खिलाना और मोदी जी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी लगातार भ्रम, झूठ एवं अफवाह फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया ।  साथ ही कटाक्ष किया कि आज जिस तरह अनर्गल, बेबुनियाद आरोपों पर उतर आई है वो स्पष्ट करता है कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी हार स्वीकार ली है । उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां सवाल सिर्फ कांग्रेस की हार का नही है, क्योंकि भाजपा तो पहले ही अनेकों बार स्पष्ट कर चुकी है कि हमारे लिए ये चुनाव किसी को हराने का नही, बल्कि विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए अधिकांश देशवासियों को साथ लाने का है । ये चुनाव अपने पिछले सभी चुनावों में मिली जीत की लकीर और अधिक बड़ा करने का है।

श्री बंसल ने प्रियंका वाड्रा के दौरे तंज कसते हुए कहा, चलो उनके किसी पहले बड़े नेता ने तो कल उत्तराखंड में जनता के सामने आने का साहस किया है । अब चूंकि उनकी आने वाली नेता प्रियंका वाड्रा भी महिला हैं लिहाजा चंद महत्वपूर्ण सवालों का जवाब तो उन्हे कल के अपने कार्यक्रमों में देना ही चाहिए। पहला, मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वालों को सनातन संस्कृति से इतनी नफरत क्यों है ? उनके नेता और सहयोगी पार्टियां, सनातन धर्म के नाश की बात तो करते ही थे अब उनके भाई सनातनियों की आराध्य शक्ति को भी नष्ट करने की बात का दुस्साहस करते हैं । क्यों वे मां धारी देवी, मां चंद्रबनी, मां जालपा देवी, मां सरकुंडा देवी, मां मनसा देवी, मां चंडी देवी जैसी आदि अनेक मां शक्तियों से नफरत करते हैं ? पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन, संपर्क प्रमुख राजीव तलवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.