शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ हाइवे बना खतरनाक, आवाजाही मुश्किल में

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2025 12:44 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर लगातार स्लाइड जोन उभरने के कारण लोग जान हथेली पर रख कर आवाजाही कर रहे है। कमेडा तथा भनीरपाणी समेत अन्य स्थानों पर स्लाइड जोन जी का जंजाल बन गए है।

दरअसल चमोली जिले में कमेडा में स्लाइड जोन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को भी जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कमेडा में तो सड़क के हिलसाइड और निचली ओर हाइवे के लगातार क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही लगातार बाधित हो रही है। इससे लोग घंटो बीच सड़क में ही फंस जा रहे है। कमेडा में आईटीबीपी की ओर भू-धंसाव के चलते आवाजाही और भी मुश्किल हो गई है। इसी तरह चटुवापीपल में भी भू-स्खलन का सिलसिला जारी रहने से वाहन मुश्किल से निकल पा रहे है। उमट्टा में भी इसी तरह के हाल बने है। नंदप्रयाग स्लाइड जोन की कहानी किसी से छिपी नहीं है। यहां भी हर रोज मलवा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। मैठाणा में तो भू-धंसाव के चलते हाइवे खतरनाक बनता जा रहा है। मौसम का मिजाज यही रहा तो फिर हाइवे के बंद होने की आशंका भी प्रबल हो उठी है।

पीपलकोटी से बदरीनाथ की ओर भनीरपाणी में स्लाइड जोन थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसी तरह कोई वाहन फंस गया तो निकालना मुश्किल हो रहा है। भनीरपाणी में तो हालात संभलने का नाम नहीं ले रहा है। पागलनाला का ट्रीटमेंट होने के बावजूद स्थिति संभल नहीं रहा है। पैनी में भी हालात बदतर होते जा रहे है। इससे आगे भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लामबगड में भी स्थिति खतरनाक बनी है। कंचनगंगा तो रौद्र रूप दिखा रही है। यहां पर भी हाइवे का अवरूद्ध होना आम बात हो गई है।

ऋषिकेश से कीर्तिनगर तक की आवाजाही तो और भी खराब बन गई है। लगातार हो रहे भू-स्खलन के चलते जगह-जगह बोल्डर और मलवा आने से लोग जान हथेली पर रखकर आवाजाही को विवश है। मौसम का मिजाज सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण हालात चिंताजनक बनते जा रहे। ग्रामीण संपर्क मार्गों के हालात तो और भी खराब हो चले है। प्रकृति ने इस बार मिजाज पूरी तरह बदला है। सड़कों के अवरूद्ध होने को लेकर  लोग तमाम तरह के तर्क दे रहे है। प्रकृति के साथ छेड़छाड को भू-स्खलन और भू-धंसाव का कारण मान रहे है। कारण जो भी हो किंतु इस दौर में ऋषिकेश से बदरीनाथ तक आवाजाही करना खतरे का खाली नहीं है। अब मौसम के सुधरने पर ही हाइवे के ट्रीटमेंट और मलवे हटाने की कार्य योजना पर अमल हो पाएगा। इस बीच लोगों को जान हथेली पर रखकर ही आवाजाही करनी पडेंगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.