मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्वालापुर में नकली आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री पर आयुर्वेदिक विभाग का छापा, एक गिरफ्तार, दवाएं जब्त

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2025 12:34 पूर्वाह्न

हरिद्वार : ज्वालापुर के अहबाब नगर में नकली आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण के खिलाफ डॉ स्वास्तिक जैन, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने बड़ी कार्रवाई की। शरीफी हर्बल कंपनी की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी कंपनी के नाम से ज्वालापुर में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आयुर्वेदिक दवाएं बनाई जा रही हैं। इसके बाद आयुर्वेदिक विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश के नेतृत्व में एक टीम, जिसमें डॉ. अश्वनी कौशिक (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय निरंजनपुर) और कर्मचारी राम मूरत शामिल थे, ने पुलिस के साथ मिलकर अभाव नगर, ज्वालापुर में छापेमारी की।

मौके पर एक व्यक्ति मिला।

टीम ने परिसर में प्रवेश कर पाया कि वहां भारी मात्रा में नकली आयुर्वेदिक दवाएं, जिनमें ‘हवा फौलादी एम’ और ‘हवा फौलादी एफ’ के डब्बे, पैकिंग सामग्री, गैस सिलेंडर, और खाली प्लास्टिक के डब्बे मौजूद थे। वहाँ मौजूद व्यक्ति से दवा निर्माण का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका और स्वीकार किया कि वह बिना लाइसेंस के दवाएं बना रहा था। यह कृत्य ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 33EC का उल्लंघन है और मिसब्रांडिंग की श्रेणी में आता है।टीम ने फॉर्म-15 के तहत सीजर मेमो तैयार कर सभी दवाओं को जब्त किया और धारा 22 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की।

आयुर्वेदिक विभाग ने हरिद्वार ने नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली दवाएं, पैकेजिंग के रैपर और अन्य निर्माण सामग्री जब्त की गई। यह ऑपरेशन पुलिस ने आयुर्वेदिक विभाग के सहयोग से एक सूचना के आधार पर किया था।

अवैध गतिविधि का खुलासा हुआ

डॉ स्वास्तिक जैन के अनुसार के अनुसार, कुछ आयुर्वेदिक दवाओं की नकली प्रतियां बनाकर बाजार में बिक रही थीं । इससे न केवल उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा था, बल्कि उनकी सेहत को भी खतरा पैदा हो सकता था। मामले की पूरी जांच अभी जारी है।

आयुर्वेदिक विभाग की चेतावनी

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि यह अवैध गतिविधि जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने हेतु अनुरोध दिया गया है। यह जनता की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

“आयुर्वेदिक विभाग की अपील

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक जैन ने जनता से आयुर्वेदिक दवाओं के प्रति जागरूकता की अपील की है। डॉ स्वास्तिक सुरेश ने कहा, “हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आयुर्वेदिक दवाओं के संबंध में सतर्क रहें और केवल प्रमाणित व लाइसेंस प्राप्त दवाओं का उपयोग करें। आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण और बिक्री के लिए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत कड़े नियम हैं, जिनका पालन अनिवार्य है। “नकली दवा कंपनियों को चेतावनीआयुर्वेदिक विभाग ने नकली दवा निर्माता कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है।

डॉ स्वास्तिक जैन ने कहा, “हम ऐसी कंपनियों को बख्शेंगे नहीं और कानून के अनुसार कड़ी सजा देंगे।” यह चेतावनी उन सभी कंपनियों के लिए है जो अवैध रूप से नकली दवाएँ बनाकर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही हैं। डॉ स्वास्तिक जैन ने बताया कि नकली दवाओं का खतरा हाल के अध्ययनों के अनुसार, भारत में नकली दवाओं का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जो जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है। ये नकली दवाएँ न केवल अप्रभावी होती हैं, बल्कि हानिकारक भी हो सकती हैं।

कानूनी प्रावधान

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण और बिक्री को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 बनाया है, जिसमें आयुर्वेदिक दवाओं के लिए विशेष प्रावधान शामिल हैं। इस अधिनियम के तहत सभी आयुर्वेदिक दवाओं का लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है और निर्धारित मानकों का पालन करना होता है।उपभोक्ताओं के लिए सलाहउपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे दवाओं की पैकेजिंग पर लाइसेंस नंबर और निर्माता की जानकारी की जाँच करें। किसी भी संदेह की स्थिति में आयुर्वेदिक विभाग से संपर्क करने की सिफारिश की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.