posted on : फ़रवरी 19, 2022 4:03 अपराह्न
कोटद्वार । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पौड़ी के जिला अध्यक्ष गौरव सागर ने कोटद्वार नगर के युवा नेता अविरल पंत को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से युवाओं में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अविरल पंत का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करता आया है । कहा कि कोटद्वार नगर में नगर अध्यक्ष पद पर अविरल पंत की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी । इस अवसर पर अविरल पंत ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उस जिम्मेदारी पर पूर्ण रूप से उतरने की कोशिश करेंगे और छात्र की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेंगे । इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित राज सिंह, पार्षद नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, सौरभ पांडे, जावेद अहमद, विनोद ठुकराल, दिलबर, प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



