सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भेदभावपूर्ण रवैए के विरोध में धरने पर बैठे पार्षदों का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने समाप्त करवाया धरना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2022 2:36 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने शुक्रवार को कोटद्वार नगर निगम में भेदभावपूर्ण रवैए के विरोध में धरने पर बैठे पार्षदों से मिलकर उनकी शिकायतों को सुना । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने धरने पर बैठे पार्षदों को उनकी शिकायतों के निवारण का आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त करवाया । बताते चलें कि विगत कुछ दिनों से कुछ पार्षद अपनी शिकायतों को लेकर नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे थे। जिसमें पार्षद पांच सूत्री मांगों के निराकरण की मांग कर रहे थे। साथ ही मांगों का निराकरण होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी गई थी।  विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंच कर पार्षदों से बातचीत की एवं उनकी मांगों को सुना ।
धरने पर बैठे पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया कि नगर निगम उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए अनदेखी कर रहा है। स्ट्रीट लाइट आवंटन में भी पार्षदों के क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से लाइट का वितरण नहीं किया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि सफाई सुपरवाइजर ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं फिर भी नगर निगम इनको परेशान करने के मकसद से तबादले कर रहा है। प्रदर्शन करते हुए पार्षदों ने कहा कि निगम कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने तबादले तत्काल निरस्त करने की मांग की है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पार्षदों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा एवं नगर आयुक्त द्वारा अपनाए जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैया को लेकर नगर आयुक्त से बात की जायेगी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में शहरी विकास विभाग के सचिव से भी वार्ता करेंगी । इस दौरान धरने पर बैठे पार्षदों ने भी विधानसभा अध्यक्ष के दिए गए आश्वासन पर धरने को समाप्त किया । इस अवसर पर नगर निगम पार्षद सौरभ नौडियाल, कमल नेगी, गायत्री भट्ट, ज्योति सिंह, लीला कर्णवाल, रितु चमोली, जयदीप नौटियाल, अमित नेगी, मिनाक्षी कोटनाला, धीरज नेगी आदि शामिल रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.