शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ने कौड़िया चेक पोस्ट पर बहुउद्देशीय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2025 4:21 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने मंगलवार को उत्तराखंड – उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित कौड़िया पुलिस चौकी के समीप बहुउद्देशीय भवन के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा उत्तर प्रदेश सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है, जहाँ अन्य राज्य से आने-जाने वाले पर्यटकों और वाहनों की सतत आवाजाही बनी रहती है। इसी कारण कौड़िया चेक पोस्ट का सुदृढ़ीकरण एवं सुदृश्य व्यवस्था अत्यंत आवश्यक थी, ताकि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों, विशेष रूप से नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि, पूर्व में चौकी निरीक्षण के दौरान मैंने पाया था कि वहां की भौतिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी और पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता था। इस स्थिति को देखते हुए चौकी के जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की गई। आज इस भवन के सुदृढ़ीकरण से तैनात पुलिस बल को आवश्यक सुविधा और संरक्षित वातावरण मिलेगा, जिससे वे और अधिक प्रभावी ढंग से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चौकी की पुनर्स्थापना और मजबूत उपस्थिति के माध्यम से कोटद्वार क्षेत्र में अपराध, तस्करी, और नशे की रोकथाम को बल मिलेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, पंकज भाटिया, सतीश गौड़, पार्षद नीरू बाला खंतवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.