टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस थाना मुनीकीरेती में नियुक्त उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी नापु मदन सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस में सफलतापूर्वक अपनी दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप आज 28 फरवरी 2022 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल राजन सिंह द्वारा एसआई मदन सिंह रावत को उनकी उत्कृष्ट सेवा पर स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर शॉल उढ़ाकर टिहरी पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों की ओर से उन्हें स्वस्थ एवं समृद्धशाली जीवन की शुभकामनाएं दी साथ ही पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी हर परिस्थिति में उन्हें सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।

<
p style=”text-align: justify;”>आपको बताते चलें कि उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी नापु मदन सिंह रावत 31 दिसम्बर 1981 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे तथा वरिष्ठता के आधार पर 22 अप्रैल 2009 को हेड कांस्टेबल के पद पर व 03 मई 2017 को सराहनीय सेवा के आधार पर उपनिरीक्षक (वि.श्रे.) के पद पर पदनामित हुये। श्री मदन सिंह रावत अपने 40 वर्ष 01 माह एवं 27 दिन के लंबे कार्यकाल में इससे पूर्व जनपद चमोली, पौड़ी तथा देहरादून में नियुक्त रहे हैं तथा वर्ष 2008 से जनपद टिहरी में नियुक्त है। सेवानिवृत्ति समारोह में क्षेत्राधिकारी टिहरी महेश चंद्र बिंजोला, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चंबा आनंद सिंह रावत सहित जनपद के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



