बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही एक्शन मोड पर आयी दून पुलिस, इन पर रहेगी कड़ी नजर..

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2024 12:29 पूर्वाह्न

देहरादून: आगामी लोक सभा चुनाव की तिथियां घोषित होने से आज 16 मार्च 2024 को सम्पूर्ण भारत वर्ष में लागू आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों तथा चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादन द्वारा समस्त अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का शतःप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही स्पष्ट हिदायत दी की इसमें किसी प्रकार की कौताही न बरती जाये। इस दौरान आचार संहिता के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गयेः-

1- अगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चिन्हित किये गये ऐसे सभी अराजक तत्व, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते है के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ऐसे सभी अभियुक्तों के विरूद्व बाउंडऑन की कार्यवाही के साथ-साथ गंुडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

2- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सवेंदनशील तथा अतिसवेंदनशील स्थानो पर चुनाव से पूर्व एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च की कार्यवाही करते हुए चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील मुददों पर सतर्क दृष्टि रखना सुनिश्चित करें।

3- सभी थाना प्रभारी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शस्त्रधारकों का भौतिक सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

4- चुनाव के दौरान अवैध शराब तथा अवैध नकदी की रोकथाम हेतु जनपद में स्थापित सभी अर्न्तजनपदीय/अर्न्तराज्यीय बैरियरों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गो पर स्थापित किये गये बैरियरों पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्द्वसैनिक बलो को नियुक्त कर अवैध शराब/अवैध नकदी की रोकथाम हेतु जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहनो/व्यक्तियो की चैकिंग सुनिश्चित की जाये।

5- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे सभी संवेदनशील मुददो पर जो चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते है, सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें। अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मस तथा सॉर्ट मैसेज सर्विस पर आपत्तिजनक मैसेजों के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है, उक्त के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी सोशल मीडिया प्लेटफार्मस तथा सॉर्ट मैसेज सर्विस पर भी सतर्क दृष्टि रखना सुनिश्चित करेंगे।

6- नोडल अधिकारी चुनाव इस बात को सुनिश्चित करे कि ऐसे सभी पुलिस कर्मी जिनके द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाना है, उक्त सभी के पोस्टल बैलेट मंगवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही को समय से पूर्ण कर लिया जाये तथा जिन पुलिस कर्मियों द्वारा निर्धारित समयावधि में पोस्टल बैलेट से सम्बन्धित सूचना उपलब्ध न करायी जाये उनके विरूद्व आवश्यक विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 8 से 10 जनवरी 2027 तक होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा, देहरादून में समिति ने तय की आयोजन की तिथि
  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.