शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन, 1911 वादों का मौके पर निस्तारण, वादकारियों को मिली त्वरित राहत

शेयर करें !
posted on : मार्च 28, 2026 7:41 अपराह्न
  • लगभग 63 लाख रुपये की राजस्व वसूली एवं अर्थदंड आरोपित
हरिद्वार : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के राजस्व वादों को सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। 
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस राजस्व लोक अदालत में कुल 1911 वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें आपसी सुलह-समझौते, त्वरित सुनवाई तथा प्रशासनिक हस्तक्षेप के माध्यम से वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाया गया। इस पहल से लंबित मामलों का त्वरित समाधान हुआ तथा आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली।
राजस्व लोक अदालत में लगभग 61 लाख रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया, जबकि 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि की वसूली गई। यह लोक अदालत राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक अभूतपूर्व उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। राजस्व लोक अदालत में स्टाम्प अधिनियम के अंतर्गत 19 मामलों का निस्तारण करते हुए लगभग 60,88,442 रुपये की धनराशि अर्थदंड के रूप में आरोपित की गई। वहीं 72 आबकारी अधिनियम के तहत 21 मामलों का निस्तारण करते हुए 96 हजार रुपये की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के अंतर्गत 7 मामलों का निस्तारण करते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
जिलाधिकारी ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों व वादकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य आमजन को सुलभ, त्वरित एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना है। राजस्व लोक अदालत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आपसी सहमति एवं सरल प्रक्रिया के तहत वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल लंबित मामलों में कमी आती है, बल्कि प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली गति, SDM ने रौता गांव में खेतों पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम जनदर्शन : न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही
  • हाई कोर्ट का RBI को आदेश : जब्त की गई ₹14.15 लाख की पुरानी करेंसी बदलें
  • धामी सरकार की पहल : ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग; प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी
  • पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण – सीएम धामी
  • लघु फिल्म ‘मैदान’ 18 अप्रैल को होगी रिलीज, UK13 टीम द्वारा निर्मित वास्तविक जीवन से प्रेरित संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी
  • पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत, असम केस में एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, नकदी विवाद के बाद उठाया कदम
  • कोटद्वार : खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, बुजुर्ग को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.