बुधवार, नवम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2026 1:18 पूर्वाह्न

नंदानगर : शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर, चमोली में वार्षिक खेल दिवस का दूसरा दिन आयोजित किया गया। क्रीड़ा महोत्सव का प्रथम दिवस नंदानगर के डेनबगढ़ फील्ड में आयोजित किया गया । इस महोत्सव में छात्रों एवं महाविद्यालय के कार्मिकों ने अपना विशेष योगदान दिया ।

प्रथम दिवस आउटडोर गेम्स में महिला सौ मीटर रेस में प्रथम स्थान दीक्षा, द्वितीय स्थान बबीता और तृतीय स्थान भावना ने प्राप्त किया। दो सौ मीटर महिला दौड़ में दीक्षा ने पहला, भावना ने दूसरा और करीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।800 मीटर महिला रेस में प्रथम स्थान बबीता,दूसरा स्थान उर्मिला और अनिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष 1600 मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम, भुवन ने दूसरा और तीसरा स्थान नितिश ने प्राप्त किया। पुरुष दो सौ मीटर रेस में पहला स्थान नैन सिंह, दूसरा स्थान रोहित और तीसरा स्थान भुवन ने प्राप्त किया । महिला लंबी कूद में दीक्षा ने प्रथम स्थान,कनिका ने द्वितीय स्थान और बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष लंबी कूद में पहला स्थान नैन सिंह,दूसरा स्थान नितिश और तीसरा स्थान प्रेम सिंह का रहा। हाई जंप महिला में पहला स्थान दीक्षा, द्वितीय स्थान अनिशा और तृतीय स्थान बबीता का रहा है । पुरुष हाई जंप पहला स्थान नैन सिंह ने,भुवन ने दूसरा और नितिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।महिला गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ति, द्वितीय स्थान अनिशा और तीसरा स्थान दीक्षा ने प्राप्त किया। पुरुष गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेम सिंह,दूसरा स्थान नैन सिंह और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

भाला फेंक महिला में प्रथम स्थान अनिशा ने और पुरुष में रोहित ने प्राप्त किया । रिले रेस में प्रथम स्थान दीक्षा,करीना,नैन और संदीप की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय दिवस में कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। इसमें ब्वॉयज सिंगल में भुवन ने प्रथम और भरत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स सिंगल में दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं ब्वॉयज डबल में प्रेम सिंह और भरत सिंह ने प्रथम और भुवन और नैन सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । गर्ल्स डबल में दीप्ति एवं वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । शतरंज प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो. विद्याशंकर शर्मा के उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन से वार्षिक खेल दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक संयोजक डॉ दीपक कुमार, डॉ अब्दुल अहद डॉ दीपा,डॉ आशु रॉलेट, योगा ट्रेनर नीलम,एवं सभी कर्मचारीगण की अहम भूमिका रही। महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी उपस्थिति से प्रोग्राम को सफल बनाया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.