गुरूवार, जून 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विभागीय पदोन्नति को लेकर प्राथमिक शिक्षकों में रोष

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2022 5:04 अपराह्न
कोटद्वार ।  उत्तराखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दीपक नेगी ने आक्रोश जताते हुए जारी बयान में कहा है कि शिक्षा विभाग में तीन वर्षों से लम्बित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों में एलटी स्नातक वेतनक्रम में पदोन्नति के लिए 30 प्रतिशत विभीगीय पदोन्नति के माध्यम से पदोन्नति की जानी थीं जबकि मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल, नैनीताल ने 234 प्राथमिक शिक्षकों को 4 जुलाई 2022 को पदोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये है लेकिन मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढवाल मण्डल, पौडी ने 15 दिनों के बाद काउन्सलिंग की तिथि दी है जबकि 19 मार्च 2021 को पदोन्नति के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कर ली गई थी।
मण्डलीय अपर निदेशक मा0शि0 गढवाल मण्डल, पौडी ने अनिवार्य स्थानान्तरण की सूची व रिक्ति जारी कर पदोन्नत प्राथमिक शिक्षकों के साथ छलावा किया है । दिनांक 13 जुलाई 2022 से विभागीय 30 प्रतिशत पदोन्नति मात्र एक दिखावा रह जायेगा क्योंकि 25-30 वर्षो से दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय है क्योंकि रिक्त पद स्थानान्तरण से भर दिये जायेंगे। इससे उच्चाधिकारियों की प्राथमिक शिक्षकों के प्रति मानसिकता झलकती हैं। जिसका खामियाजा प्राथमिक शिक्षकों को भुगतना पड़ेगा। तीन वर्षो से उच्चाधिकारियों ने कुछ न कुछ अडंगा लगाकर उक्त पदोन्नतियो को बाधित किया है। साथ ही उक्त काउन्सलिंग में वाणिज्य, गृह विज्ञान व उर्दू विषय के प्राथमिक शिक्षकों को सम्मिलित नहीं किया है जबकि उक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की भी जांच पूर्व में ही कर ली गयी थी। जिस कारण प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। माननीय शिक्षा मंत्री, विधान सभा अध्यक्ष व सचिव विद्यालयी शिक्षा के आदेशों के बाद भी उच्चाधिकारी मनमानी पर उतारू हैं।
उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद पौड़ी गढ़वाल मांग करता है कि गढवाल मण्डल में यदि एलटी 30 प्रतिशत विभागीय पदोन्नतियों की काउन्सलिंग स्थानान्तरण से पूर्व पदोन्नतियां की जाय व उक्त विषय के प्राथमिक शिक्षकों को भी काउंसलिंग में सम्मिलित किया जाय व साथ ही गढवाल मण्डल में कुमाऊं मण्डल से 15 दिन देरी से काउन्सलिंग क्यो रखवायी गयी इसकी जांच कर कार्यवाही की जाएं। यदि उक्त मांगों पर अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं की गयी तो मण्डलीय अपर निदेशक मा०शि०, गढवाल मण्डल, पौड़ी के कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों को तालाबंदी जैसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
  • धामी सरकार ने लिया फैसला, नीट छात्रों को फ्री बस सेवा का ऐलान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.