शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एंजेल चकमा हत्याकांड : कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- पूरा उत्तराखंड शर्मिंदा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 31, 2025 12:41 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की कथित नस्लीय हिंसा से जुड़ी निर्मम हत्या से पूरे राज्य को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। इस जघन्य अपराध ने उत्तराखंड की छवि पर काला धब्बा लगा दिया है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।

धस्माना ने कहा कि धर्म, नस्ल या भाषा के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग यह समझें कि उनके अपने बच्चे भी देश-विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए जाते हैं। कल उनके साथ भी ऐसी घटना हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देहरादून अब उच्च और तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां उत्तर-पूर्वी राज्यों सहित देश भर से हजारों छात्र आते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि यदि एंजेल चकमा और उनके भाई के साथ हुई हिंसा जैसी घटनाएं दोहराई गईं, तो बाहरी राज्यों के छात्र देहरादून और उत्तराखंड आना बंद कर देंगे, जिससे राज्य की बदनामी के साथ-साथ उच्च शिक्षा संस्थानों को भी भारी नुकसान होगा।

धस्माना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आलोचना करते हुए कहा कि हालांकि सीएम ने एंजेल के पिता से फोन पर दुख व्यक्त किया, लेकिन राज्य के मुखिया के नाते उन्हें पूरे राज्य की ओर से माफी मांगनी चाहिए थी। साथ ही, देश भर के लोगों को आश्वासन देना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से धस्माना ने एंजेल चकमा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा, “हम उनके परिवार से क्षमा चाहते हैं कि हमारे राज्य में उनके बेटे की जान नस्लीय हिंसा में चली गई।” उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच करने तथा सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर को देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में कथित नस्लीय टिप्पणियों का विरोध करने पर हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 26 दिसंबर को अस्पताल में उनका निधन हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.