गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आजादी का अमृत महोत्सव : 75 युवाओं ने हर की पैड़ी से गांधी उद्यान बीएचईएल तक 7.5 किलोमीटर तक निकाली साईकिल रैली, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2022 2:20 अपराह्न
हरिद्वार : युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर की पैड़ी से गॉधी उद्यान बीएचईएल तक 7.5 किलोमीटर तक 75 युवाओ द्वारा साईकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैl  प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का उद्देश्य आमजन मानस को फिट रखने के लिए किया जा रहा है। युवाओं के माध्यम से आमजन मानस साईकिल को जाने पहचाने और अधिक से अधिक साईकिल का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 67 प्रतिशत भागीदारी युवाओं की है, जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, को पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए साईकिल का महत्व बताया तथा साईकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया।
उन्होंने मां गंगा के तट पर भारत को स्वस्थ्य रखने तथा आजादी का स्वर्ण काल 2047 का भारत कैसा होगा तथा नये भारत की कामना की। हमारे ऋषि मुनियों ने योग, प्राणायाम का महत्व बताया तथा सम्पूर्ण विश्व को योग हमारे देश की ही देन है। 21 जून को होने वाले योग दिवस का महत्व बताया तथा भारत का योग दिवस पूरा विश्व मना रहा है, इसलिए भारत विश्व गुरू कहलाता है। वहीं जिला युवा अधिकारी ने बताया कि पूरे भारत में 75 प्रतिष्ठित जगहों पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आज साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली का उद्देश्य युवाओं को फिट रहने और प्रदूषण मुक्त जीवन जीने की ओर प्रेरित करना है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, एन.एस.एस जिला समन्वयक डॉ. एस.पी.सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, सचिव रेड क्रास सोसाइटी डॉ. नरेश चौधरी, मुकुल एवं विभिन्न युवा मंडलों, एनएसएस के युवा आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक
  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.