शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ में भारी बर्फबारी के बीच बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर में रहे मौजूद, मंदिर समिति अधिकारियों तथा प्रशासन को बदरीनाथ धाम में अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2023 7:09 अपराह्न
 
श्री बदरीनाथ धाम  : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर मंदिर समिति  अध्यक्ष अजेंद्र अजय श्री बदरीनाथ धाम में रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं। बदरीनाथ धाम में पांच दिन से लगातार बारिश है तथा आज बुद्धवार को भारी बर्फबारी हुई है। लेकिन तीर्थयात्रियों का श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज दोपहर तक बारिश रही तथा दोपहर बाद एकाएक  बर्फवारी  शुरू हो गयी। धाम में सर्दी बढ़ गयी है इसी संदर्भ में तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति अधिकारियों तथा प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तीर्थ यात्रियों की मंदिर में सुगम दर्शन, स्वास्थ्य, आवास, संचार आवागमन आदि में कोई परेशानी न  इस संदर्भ में त्वरित कार्य किया जाये। अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान में मंदिर समिति द्वारा  दो स्थानों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु अलाव जलाये जा रहे है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी जोशीमठ को निर्देश दिये कि यथा शीघ्र बदरीनाथ धाम में अधिक स्थानों पर अलाव की सुविधा उपलब्ध करा दी जाये।
आज बर्फवारी के बीच बीकेटीसी अध्यक्ष  श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये  मंदिर के सभा मंडप से  यात्री दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। वहीं बर्फवारी की परवाह किये बगैर तीर्थयात्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की तथा तीर्थयात्रा के दौरान हो रही दिक्कतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की यात्रियों से अनुरोध किया कि धामों की यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र  अजय ने विगत दिनों केदारनाथ के प्रतिकूल मौसम को देखते हुए मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह को केदारनाथ में केंप करने के आदेश जारी किये है। वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ धाम से कपाट खुलने के दिन से स्वयं श्री बदरीनाथ धाम में रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर रहे है।
अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा बर्फवारी से यात्रा  प्रभावित हुई है लेकिन प्रतिकूल मौसम के बावजूद तीर्थयात्री पिछले दिन बड़ी संख्या में  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ पहुंचे है। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल,  मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि भी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
  • वाण के बाद शुरू होगी नंदा की कठिन हिमालयी यात्रा
  • मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
  • हरिपुर कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने किया मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण
  • 15 अक्टूबर तक पौड़ी गढ़वाल की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सड़कवार कार्ययोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अधूरे काम और दोबारा पैचिंग पर लगाई रोक
  • पौड़ी गढ़वाल : पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों को किया जागरुक
  • हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश से बढ़ी ठंड
  • मलेशिया तक गूंजेगी उत्तराखंड की संस्कृत और रामायण परंपरा, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने मलेशियाई चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा से की मुलाकात
  • यज्ञ की आहुति से गूंजा “सेवा संकल्प”, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प
  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.