शनिवार, मई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की आवाजाही में आ रही बाधाओं का तत्काल लिया संज्ञान, नई व्यवस्थाएँ की लागू 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2025 2:00 अपराह्न
  • राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ की लागू 
  • विभागीय मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद चौबटिया गार्डन अब सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा खुला।
देहरादून : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की आवाजाही में आ रही बाधाओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से राजकीय उद्यान के बंद होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिदेशक उद्यान चौबटिया को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के तहत उपनिदेशक उद्यान चौबटिया ने अधीक्षक के साथ उद्यान का निरीक्षण किया और पर्यटकों की सुविधाओं को सुचारू करने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई।
राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू – राजकीय उद्यान चौबटिया अब प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुला रहेगा। भ्रमण के लिए निर्धारित द्वारों पर इस अवधि में ताले नहीं लगाए जाएंगे। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक चौकीदार तैनात रहेगा। अतिरिक्त पार्किंग सुविधा उपनिदेशक, वनस्पति कार्यालय के पास उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटक ट्यूलिप गार्डन का आसानी से भ्रमण कर सकें। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए ट्यूलिप गार्डन तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है, ताकि वे भी इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें। पार्किंग क्षेत्र के पास जन-सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाएगी। गाइडों को निर्देशित किया गया है कि वे पर्यटकों को निर्धारित भ्रमण मार्गों से ही भ्रमण कराएँ।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और समय-समय पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा, पार्किंग और वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, ताकि हर कोई इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सके। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भविष्य में भी राजकीय उद्यान के विकास और पर्यटकों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विरासत को सहेजते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • उत्तरकाशी : हीट वेव और डेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला चिकित्सालय से लेकर पीएचसी-सीएचसी तक बनाए जा रहे विशेष वार्ड, उपचार और बचाव के लिए व्यापक तैयारियां
  • हिमाचल और उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, कार्यप्रणाली पर हुई विस्तृत चर्चा
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान
  • अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित
  • चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मां चंडी देवी मंदिर परिसर और भूपतवाला क्षेत्र में होटल-ढाबों का निरीक्षण, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
  • कमेड़ा गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.