गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रशासन ने पांच निर्माणाधीन भवन किए सील

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 7:56 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों के विरुद्ध प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्य किए जाने पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नगर के आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में चोरी-छिपे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर प्रशासनिक टीम ने गांधीनगर वार्ड, रवि ग्राम, सिंहधार तथा अपर बाजार स्थित गांधी मैदान के समीप निर्माणाधीन भवनों पर छापेमारी की और सभी को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

इसके अतिरिक्त मनोहरबाग वार्ड में भी एक गंभीर मामला सामने आया, जहाँ एक भवन स्वामी द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से मकान का निर्माण कराया जा रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित होने के कारण ज्योतिर्मठ नगर में सभी प्रकार के नए निर्माण कार्यों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति निर्माण कार्य करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी संबंधित भवन स्वामियों को सख्त नोटिस जारी करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई से स्पष्ट है कि ज्योतिर्मठ में नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.