posted on : फ़रवरी 25, 2022 4:48 अपराह्न
देहरादून : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न कार्यों, यथा-शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूकेन में निवासरत है। वर्तमान में यूकेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूकेन में निवासरत देहरादून के नागरिको का विवरण यथा उनका नाम जनपद व यूकेन मं पता मोबाइल नम्बर, ई-मेल पासपोर्ट नम्बर आदि का विवरण आपदा कन्ट्रोलरूम देहरादून के दूरभाष नम्बर 0135-2726066, 1077 (टोल-फ्री), 07534826066 व ई-मेल आईडी deoc.pgrc.ddn@gmail.com पर अथवा आपातकालीन नम्बर-112 पर भी उपलब्ध करा सकते है।



