शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैंण सत्र से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2026 12:12 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर तत्काल सुधार किया जाए।

एनआईसी वीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र से जुड़ी तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया जाए। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने और पुलिस बैरक के लिए अलग पेयजल लाइन की व्यवस्था करने को कहा। शहरी विकास विभाग और जिला पंचायत को पर्याप्त मोबाइल व स्थायी शौचालय, स्वच्छता तथा कूड़ा निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने, जबकि लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत, सफाई और अन्य जरूरी कार्य समय से पूरा करने को कहा गया। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात नियंत्रण, पार्किंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को सत्र के दौरान आवश्यक चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपने दायित्वों के अनुरूप मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और कमियों को सत्र से पहले दूर करें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी समेत चिकित्सा, पेयजल, विद्युत, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण, पुलिस, पूर्ति, शहरी विकास, जिला पंचायत और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • नंदा जात यात्रा में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
  • सोशल मीडिया कमेंट से भड़का विवाद, मोहम्मद दीपक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
  • स्कूलों के औचक निरीक्षण में सीईओ आकाश सारस्वत ने दिखाई सख्ती
  • उत्तराखंड BJP में बढ़ेगी संगठनात्मक हलचल, कल से राम माधव का दो दिवसीय दौरा
  • पौड़ी गढ़वाल : भालू ने महिला पर किया हमला, मौत
  • उत्तराखण्ड : अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, पढ़ें पूरी जानकारी
  • फ्लाईदुबई विमान हादसे में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने दिखाई अदम्य हिम्मत, दुनिया कर रही तारीफ़
  • पौड़ी में आज से शुरू हुआ मिलेट्स खरीद अभियान
  • देहरादून में MDMA के साथ केरल के दो छात्र गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.